फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A deranged youth climbed on the engine of Lichchavi Express

Prayagraj News: लिच्छवी एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ा विक्षिप्त युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
A deranged youth climbed on the engine of Lichchavi Express
प्रयागराज के निरंजन पुल के निकट बुधवार को जहां एक ओर पटरी से उतरी मालगाड़ी को वापस पटरी पर चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़े एक विक्षिप्त युवक ने रेल अफसरों और कर्मचारियों को खासा परेशान किया। मामला बुधवार की रात का है। समय रहते वहां ओएचई लाइन में विद्युत आपूर्ति ठप कर सीढ़ी लगाकर आरपीएफ के दो जवान इंजन पर चढ़े। इसके बाद युवक को उतारा जा सका।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात रामबाग साइड से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस जंक्शन के आउटर पर रुकी तो वहां मालगाड़ी हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे रेलकर्मियों की नजर ट्रेन के इंजन पर पड़ी। इंजन की छत पर एक युवक लेटा हुआ दिखाई दिया। पहले तो यही लगा कि वह करंट से झुलस गया है। जब उसके हाथ पैर हिलते दिखे तो उसे जोर-जोर से आवाज दी गई। युवक जब नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ तो वहां पास में ही खड़ी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से सीढ़ी निकाली गई। सीढ़ी के सहारे आरपीएफ के दो जवान ट्रेन के इंजन पर चढ़े। इस दौरान वहां खड़े कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे तो अफसरों ने फटकार लगाई कि युवक की जान बचाना जरूरी है न कि वीडियो बनाना। बाद में किसी तरह से आरपीएफ जवान उसे नीचे उतार सके। ट्रेन के इंजन में युवक कहां से चढ़ा यह किसी को नहीं मालूम। हालांकि जब उसे नीचे उतारा गया तो उसके दोनों पैर जल चुके थे। बाद में युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed