{"_id":"67e06a3431cb0b7696086135","slug":"a-deadly-pothole-formed-on-the-highway-possibility-of-accident-naini-news-c-257-1-sald1006-113205-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हाईवे पर बना जानलेवा गड्ढा, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हाईवे पर बना जानलेवा गड्ढा, हादसे की आशंका
Mon, 24 Mar 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
करमा। बांदा-मिर्जापुर हाईवे पर गौहनिया करमा रोड पर बने जानलेवा गड्ढे से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं तेज रफ्तार गाड़ियां निकलने के कारण लोगों की जान जोखिम में रहती है। गौहनियां से करमा के बीच दर्जनों जानलेवा गड्ढे हैं।
महाकुंभ के चलते करमा से नैनी होते हुए संगम जाने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों को भेजा गया था। गौहनिया पवरी हाईवे रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास जानलेवा गड्ढा बन गया है। इसके कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सूर्यभान सिंह ने बताया कि हाईवे बने लगभग चार से पांच साल हो गया है, लेकिन नाली अभी तक नहीं बनाई गई।