फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A businessman was duped of Rs 8.82 lakh in the name of giving him dealership of a spice company

Prayagraj News: मसाला कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर व्यवसायी से 8.82 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 8.82 lakh in the name of giving him dealership of a spice company
कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले किराना व्यवसायी से 8.82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने मसाला कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर अलग-अलग बहाने से रुपये ऐंठ लिए। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के जीरो रोड निवासी किराना व्यवसायी अजय कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि एमडीएच मसाला की डीलरशिप लेने के लिए उन्होंने छह नवंबर को गूगल पर सर्च किया। इस दौरान एमडीएच के नाम से बनी वेबसाइट पर डीलरशिप का फॉर्म भरा। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने एक फॉर्म पर सभी दस्तावेज अपलोड कराए और पंजीकरण शुल्क के नाम पर 39,800 रुपये इंडियन बैंक के खाते में जमा कराने को कहा। बैंक खाते में रुपये जमा करने के बाद उनके पास फिर से फोन आया और पांच साल की सिक्योरिटी मनी के नाम पर 98,725 रुपये और जमा करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मसाला के मूल्य के नाम पर 6.50 लाख रुपये की मांग की गई। ऑर्डर देने के बाद 15 नवंबर को 1.50 लाख, 17 नवंबर को 1.43 लाख, 18 नवंबर को 2.26 लाख और 20 नवंबर को 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

इसके अगले दिन माल का बीमा करने के नाम पर 93,845 हजार रुपये और 24 नवंबर को साइट विजिट के नाम पर 53,845 हजार रुपये जमा करवाए गए। इस तरह उन्होंने कुल 8,82,370 रुपये दिए। इसके बावजूद उन्हें मसाले नहीं मिले। आरोप है कि जब उक्त लोगों से मसाले भेजने के लिए कहा तो उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed