{"_id":"8-50589","slug":"Allahabad-50589-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के घर में सीढ़ी लगाकर घुसे बदमाश, बच्चे को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील के घर में सीढ़ी लगाकर घुसे बदमाश, बच्चे को उठाया
Allahabad
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कैंट थाना क्षेत्र के म्योर रोड स्थित श्रेया अपार्टमेंट में रहने वाले वकील केके पांडेय के फ्लैट में शनिवार शाम दो नकाबपोश बदमाश सीढ़ी लगाकर घुस आए। बदमाश काली कार से आए थे और सीढ़ी भी साथ लाए थे। पहली मंजिल पर स्थित उनके घर में घुसकर बदमाशों ने वकील की 12 वर्ष की साली सोनू को बंधक बनाया और जमकर उत्पात मचाया। पूरे घर के सामान को तहसनहस करने के बाद बदमाशों ने लूटपाट के लिए अलमारी को भी तोड़ दिया। उनके चार माह के बेटे को गमछे में बांधकर एक बदमाश सीढ़ी से उतरने लगा तो सोनू ने शोर मचाया और उसके हाथ में दांत काट लिया। दांत काटने के बाद बदमाश बच्चे को नहीं ले जा सके। रात में आठ बजे वकील घर पहुंचे और कैंट थाने की पुलिस को खबर दी।
वकील के पिता श्रीराम पांडेय पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। केके पांडेय शनिवार की शाम साढ़े छह बजे खरीदारी के लिए अपनी पत्नी कलावती पांडेय और ढाई वर्ष के बेटे श्रेयांश के साथ निकले थे। घर पर उन्होंने चार माह के बेटे को साली सोनू के पास छोड़ दिया था। केके पांडेय के मुताबिक वह लोग निकले ही थे कि दस मिनट के भीतर हमला बोला गया। कार पर सीढ़ी रखकर बदमाश बालकनी के रास्ते फ्लैट में घुस गए। सोनू जब तक कुछ समझ पाती, उसको उन्होंने बंधक बना लिया और उसका मुंह बांध दिया। पूरे घर को तहसनहस करने में 10 मिनट से भी कम का वक्त लगा। जब बच्चे को उठाने में बदमाश नाकामयाब हो गए तो सीढ़ी से उतरकर भाग गए। बदमाश साथ में सीढ़ी भी ले गए। बदमाशों को भागते हुए सोनू ने देखा। इस घटना को संदेह की नजर से भी देखा जा रहा है। सवाल उठता है कि अगर शाम को कोई सीढ़ी लगाकर चढ़ रहा था तो किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी। बदमाश न बच्चे को ले जा पाए, न ही घर से कोई सामान भी ले गए। इस बारे में इंस्पेक्टर कैंट का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि कोई कई दिन से वकील के फ्लैट के गमले तोड़ रहा है। तहरीर लेकर मामले की जांच करवाई जा रही है। संभावना है कि कोई उनको परेशान करने की नीयत से यह सब कुछ कर रहा है।
श्रेया अपार्टमेंट में वकील के घर में शनिवार रात भी दो बदमाशों ने घुसने की कोशिश की। वकील के मुताबिक लोगों ने देखा तो बदमाश बाउंड्री फांदकर भाग गए। उनका पीछा अपार्टमेंट में ही रहने वाले पत्रकार विशाल तलवार ने भी किया। कूदने की कोशिश में उनके पांव में मोच आ गई।