{"_id":"8-49156","slug":"Allahabad-49156-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश चंदेल आरएएफ के नए कमांडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश चंदेल आरएएफ के नए कमांडेंट
Allahabad
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रैपिड एक्शन फोर्स की 101 बटालियन में 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश सिंह चंदेल को नया कमांडेंट बनाया गया है। बीस साल के कार्यकाल के दौरान कमांडेंट चंदेल दो बटालियनों की कमान संभाल चुके हैं। आंतरिक सुरक्षा, प्रशासन, परिचालन एवं अभिसूचना में उन्हें महारत हासिल है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महाराष्ट्र और जम्मू काश्मीर सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। पूर्व कमांडेंट एसपी सिंह से कार्यभार ग्रहण करने के बाद कमांडेंट चंदेल ने बटालियन का निरीक्षण करने के अलावा अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में जो आंतरिक परिस्थितियां बनी है उसमें द्रुत बल की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें।
विज्ञापन
