{"_id":"8-44048","slug":"Allahabad-44048-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाग में खामियों पर एसडीजीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाग में खामियों पर एसडीजीएम ने लगाई फटकार
Allahabad
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय ने बृहस्पतिवार को खामियों पर रामबाग के स्टेशन अधीक्षक समेत दूसरे जिम्मेदारों को फटकार लगाई। आरक्षण और बुकिंग काउंटरों पर यात्रियों की शिकायतों को दूर करने, तत्काल टिकटों की पर्चियों पर सीआरएस के दस्तखत और रिजर्वेशन के लिए टोकन देने के निर्देश दिए। गंदगी और पेयजल की बदहाली को भी दुरुस्त करने को कहा। एसडीजीएम ने झूंसी स्टेशन का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया। बाद में पत्रकारों से वार्ता में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और टिकट वितरण की खामियों को सुधारने की बात कही।
पूर्वोत्तर रेलवे के एक छोर पर होने के कारण रामबाग स्टेशन पर जोनल अफसर ध्यान नहीं दे पाते। इसके कारण यात्रियों से जुड़ी व्यवस्थाएं भी बदतर स्थिति में रहती हैं। एसडीजीएम को सामने देखकर यात्रियों ने शिकायत की कि सर्वर डाउन होने से रिजर्वेशन टिकट मिलने में दिक्कतें होती हैं। एसडीजीएम ने महिला यात्रियों और बुकिंग काउंटर पर खड़े दूसरे यात्रियों से भी बातचीत की। यात्रियों ने तमाम शिकायतें भी कीं। एसडीजीएम ने यात्रियों से कहा कि शिकायतें तो मिलती हैं लेकिन उस पर फर्जी पते दर्ज रहते हैं। इससे कार्रवाई नहीं हो पाती। सो, शिकायतों में सही पते जरूर लिखें। रिजर्वेशन में नेम प्लेट न लगा होने पर महिला कर्मी को फटकार लगाई। पीआरएस और बुकिंग कार्यालयों का भी मुआयना किया। आलमारियों में टिफिन के डिब्बों, शीतल पेयजल की टोटियों का मुंह प्लेटफार्म की ओर न होने, पे एंड यूज शौचालय में रैंप न होने, गंदगी, सीसीटीवी फुटेज की दृश्यता में गड़बड़ी जैसी समस्याओं को लेकर भी वह नाराज हुए। इसके साथ ही उन्होंने पार्सल और रेस्ट रूम को भी देखा।