फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बंगलूरू, लखनऊ के लिए एक और ट्रेन मिली

बंगलूरू, लखनऊ के लिए एक और ट्रेन मिली

Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद। संगम नगरी से बंगलूरू और लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए एक और सुपरफास्ट ट्रेन मिल गई है। यशवंतपुर से लखनऊ के बीच सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन एक मार्च से शुरू हो रही है। रेल मंत्री यशवंतपुर में इसे हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ से यह गाड़ी छह मार्च से नियमित चलने लगेगी। इस ट्रेन की घोषणा पिछले रेल बजट में की गई थी।

गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ से छह मार्च से प्रत्येक बृहस्पतिवार की शाम 17.25 बजे छूटेगी। यह ट्रेन 19.03 बजे रायबरेली, रात 20.58 बजे अमेठी, 21.05 प्रतापगढ़, आधी रात 00.20 बजे इलाहाबाद, 2.28 बजे मानिकपुर, 3.45 बजे सतना, 5.00 बजे कटनी, 6.25 बजे जबलपुर, 10.30 बजे इटारसी पहुंचाएगी। शनिवार अपराह्न 13.28 बजे यशवंतपुर पहुंचा देगी। वापसी में गाड़ी 22683 यशवंतपुर से 10 मार्च से प्रत्येक सोमवार की रात 23.56 बजे छूटेगी। बुधवार की सुबह 10.50 बजे मानिकपुर, दोपहर 12.45 बजे इलाहाबाद, अपराह्न 14.50 बजे प्रतापगढ़, 15.25 बजे अमेठी, 16.22 बजे रायबरेली और शाम 18.55 बजे लखनऊ पहुंचाएगी। बुधवार के दिन दोपहर में इलाहाबाद से प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली और लखनऊ के लिए यह एक अच्छी ट्रेन मिलने जा रही है। अभी लखनऊ के लिए दोपहर में कोई ट्रेन नहीं है। इस ट्रेन में एसी-2 और एसी-3 के एक-एक कोच, छह स्लीपर, छह जनरल और दो एसएलआर डिब्बे होंगे। लखनऊ से यशवंतपुर के लिए इलाहाबाद के रास्ते गाड़ी संख्या 12540/12539 लखनऊ-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस चल रही है, जो लखनऊ से प्रत्येक शुक्रवार और यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed