फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रकृति के विपरीत कार्य करना पाप: डॉ. राजेंद्र बी लाल

प्रकृति के विपरीत कार्य करना पाप: डॉ. राजेंद्र बी लाल

Mon, 16 Dec 2013 05:41 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 16 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
नैनी(ब्यूरो)। सैम हिग्गिनबॉटम इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नालॉजी एंड साइंसेस की ओर से यीशु दरबार में रविवार को क्रिसमस जलसा आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्थान के स्कूलों और कालेजों के बच्चों ने अपनी मसीही प्रस्तुतियों से सभी को झूमा दिया। दरबार अध्यक्ष बिशप मोस्ट रेव्ह. प्रो. राजेंद्र बी लाल ने इस मौके पर परमेश्वर की दस आज्ञाओं को बताते हुए प्रेम एवं शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डॉ. लाल ने कहा कि बिना यीशु मसीह के मानव जाति का उद्धार संभव नहीं है। परमेश्वर के द्वारा ही मनुष्य अनंत जीवन पा सकता है। मनुष्य का जीवन बेशकीमती है। स्वयं यीशु मसीह मनुष्य रूप में धरती पर आए और मनुष्यत्व को दिखाया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले स्वागत करते हुए कहा कि समलैंगिक शाद प्रकृति के विपरीत है। प्रकृति के विपरीत कार्य करना पाप है। प्रकृति केे नियमों का पालन करना चाहिए। जगह-जगह प्रकृति का उल्लंघन हो रहा है। मनुष्यों को आजादी दी गई है, जिसका वे समर्थन करते हैं, लेकिन यह आजादी पाप, बुराई, व्यभिचार, माता-पिता का अनादर करने के लिए नहीं, बल्कि एक दूसरे से प्रेम करने के लिए है। परमेश्वर का वचन हमारे लिए जीवन हैं। इसी पर संसार के संविधान बने हुए हैं। कीनिया से आए जॉन मुग्गा ने कहा कि प्रभु यीशु हमारा उद्धारकर्ता है। वह हम सबका ईश्वर है और वह सबसे प्रेम करता है। उसके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। बिशप एआर स्टीफन ने कहा कि परमेश्वर ने सत्य का मार्ग बताया है। सत्य कभी हारता नहीं। इसलिए निराश नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद इथेल हिग्गिनबॉटम स्कूल प्राइमरी के बच्चों ने ‘झिंगल बेल’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मिडिल सेक्शन के छात्रों ने क्रिसमस कोरियोग्राफी से समा बांधा। कालेज सेक्शन की ओर से यीशु जन्म पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। इसमें छात्रों ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया। हर्रई स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति को भी सराहा गया। फोर्ड स्कूल की ओर से बच्चों ने चाइल्ड इज बार्न गीत गाया। इलाहाबाद स्कूल ऑफ एजूकेशन के कैरल ने मसीही भजन ‘आओ चलें’ की प्रस्तुति की। बाइबल स्कूल के बच्चों ने ‘इबादत करो सजदा करो’ गीत, संडे स्कूल के बच्चों ने ‘यहोवा स्तुति करो’ पर नृत्य एवं शियाट्स के थियोलॉजी विभाग के क्वायर ने ‘आया रे फिर वही मौसम’ भजन प्रस्तुत की। शियाट्स की झारखंड छात्र-छात्राओं ने अपनी परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान प्रो. लाल, दरबा की उपाध्यक्ष डॉ. सुधा लाल, डॉ. जोनाथन लाल, अभिलाषा लाल, जॉयस एवं जॉयसी ने सफेद कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। गुब्बारे उड़ाकर क्रिसमस का संदेश दिया। क्रिसमस फादर सांता क्रूज ने भी लोगों को लुभाया। कार्यक्रम में हलीना लाल, प्रति कुलपति ‘प्रशासन’ प्रो. एसबी लाल, प्रति कुलपति ‘शैक्षिक’ प्रो. न्यूमैन फर्नांडीज, कुलसचिव डॉ. एकेए लॉरेंस, डॉ. रंजन ए जॉन सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed