{"_id":"8-37533","slug":"Allahabad-37533-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस की पूंछ छूने पर चलीं गोलियां, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस की पूंछ छूने पर चलीं गोलियां, तीन जख्मी
Allahabad
Updated Sun, 24 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। भैंस की पूंछ छूने पर शनिवार को बम्हरौली में शिवाला मार्केट के पास गोलियां चल गईं। एक दिन पहले हुई घटना से भड़के लोगों ने पशु पालकों पर हमला बोल दिया। गोलियां भी चलीं और लोगों को लाठी, डंडों से भी पीटा गया। दहशत फैलाने वाले तीन लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाना में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
भैंस की पूंछ छूने पर झगड़ा शुक्रवार दोपहर हुआ था। शिवाला मार्केट के रहने वाले सप्फू (35), गोलू (14) और अबुजैद (17) अपनी भैंस को लेकर जा रहे थे। उसी वक्त भैंस की पूंछ सीटू को छू गई। उसके कपड़े गंदे हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। अबुजैद के सिर पर चोटें आई हैं। सीटू का घर बम्हरौली में न्यू मार्केट के पास है। सप्फू का आरोप है कि वह तीनों सुबह दूध लेकर पल्सर बाइक से बाजार जा रहे थे तभी आतिफ, आरिफ और सीटू ने उनका रास्ता रोक लिया। उन तीनों पर लाठी डंडों से हमला बोला गया और बाइक भी तोड़ दी गई। जब तीनों भागने लगे तो पीछे से गोलियां भी चलाई गईं। मारपीट में जख्मी गोलू, सप्फू और अबुजैद ने मेडिकल कराने के बाद आतिफ, आरिफ और सीटू के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरिफ को हिरासत में भी लिया लेकिन रात में दूसरे पक्ष की तरफ से भी एफआईआर दर्ज कर ली गई।