फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ससुराल में दो युवतियों को मार डाला

ससुराल में दो युवतियों को मार डाला

Mon, 12 Aug 2013 05:34 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 12 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
हंडिया (इलाहाबाद)। अलग घटनाओं में दो युवतियों ससुराल में मार डाला गया। दहेज की डिमांड नहीं पूरी होने पर कत्ल की दोनों घटनाएं हंडिया इलाके की हैं। बगहा गांव में रविवार सुबह मंजू (24) को ससुरालियों ने पीटने के बाद गला घोंटकर मारा और घर से भाग निकले। मायके वाले पहुंचे तो युवती की लाश के पास बच्ची मिली। दूसरा मामला सुवरा गांव का है जहां ममता (21) को जलाकर मार डालने का इल्जाम लगाया गया है।
विज्ञापन

बगहा गांव के प्रेमप्रकाश यादव का विवाह पांच साल पहले सुवरा गांव निवासी जोखनलाल यादव की बेटी मंजू से किया गया था। मंजू ने दो बच्चों को जन्म दिया। तीन साल की राजनंदिनी और 10 माह का बेटा अर्पित। प्रेमप्रकाश मुंबई में नौकरी करता है। इन दिनों वह घर आया हुआ था। रविवार सुबह मंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वाले वहां पहुंचे तो बेड पर पर मंजू की लाश थी। पास में ही बच्ची राजनंदिनी रो रही थी। गांव के कई लोग जमा थे। दुधमुंहे बच्चे समेत ससुराली गायब थे। खबर पाकर हंडिया पुलिस भी पहुंच गई। भाई दिनेश यादव का आरोप है कि शादी के बाद से मंजू पर मायके से डेढ़ लाख रुपये मांगकर लाने का दबाव दिया जा रहा था। इसीलिए उसे यातना दी जा रही थी। लगातार पिटाई की जा रही थी। एक हफ्ते पहले भी मंजू को जमकर पीटा गया तो उसे मायके ले जाया गया था। दो दिन पहले पति प्रेमशंकर ने फोनकर भरोसा दिया कि मंजू को ससुराल पहुंचा दिया जाए। अब उसे नहीं तंग किया जाएगा। मंजू को ससुराल पहुंचा दिया गया। रविवार सुबह 10 बजे उसने भाई दिनेश को फोनकर कहा कि ससुराल वाले बहुत मारपीट रहे हैं। वे मार डालने पर आमादा हैं। भाई समेत मायके से कई लोग वहां पहुंचे तो मंजू को मार दिया गया था। भाई दिनेश की अर्जी पर पुलिस ने पति प्रेमप्रकाश यादव, ससुर शोभनाथ यादव, सास, जेठ-जेठानी के खिलाफ धारा 498 ए और 304 बी का केस लिखा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से फरार ससरालियों की खोजबीन भी का जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सुवरा गांव में रमेशचंद्र की पत्नी ममता (21) की शनिवार रात जलकर मौत हो गई। सुबह भदोही के कोइरौना कटरा से मायके वाले पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पिता शिवबाबू ने बताया कि ममता की शादी दो साल पहले रमेशचंद्र से की गई थी। ब्याह के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक और भैंस की मांग कर रहे थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने ममता को जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed