फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   करेलाबाग में पेश इमाम को धमकाया, मुकदमा

करेलाबाग में पेश इमाम को धमकाया, मुकदमा

Sun, 04 Aug 2013 05:33 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 04 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग इलाके में शरारती तत्वों ने मदरसे के सामने पेश इमाम को धमकी दी। आठ-दस युवक अंधेरे में में मदरसे के पास शराब पी रहे थे। पेश इमाम ने उन्हें भगाया तो युवकों ने मारपीट की कोशिश कर धमकी दी। मामले को लेकर बाद में हंगामा भी हुआ। मदरसा के प्रधानाचार्य ने करेली थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

करेलाबाग स्थित मदरसा हबीब मेमोरियल ओरियंटल स्कूल में इन दिनों तरावीह चल रही है। शुक्रवार की रात पेश इमाम मौलाना सलीम ने तरावीह से पहले मदरसे के पीछे कुछ युवकों को खड़े होकर शराब पीते देखा। पेश इमाम युवकों के पास पहुंचे और उन्हें वहां से भगाने लगे। इससे नाराज नशे में धुत युवकों ने उनसे मारपीट की कोशिश कर जान से मारने की धमकी दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग निकल आए। धमकी देने वाले युवक निकल भागे। मामले को लेकर नमाजियों ने विरोध किया। मामले में करेली थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया है। आशंका है कि वही युवक फिर से बदला लेने की नीयत से हमला कर सकते हैं। मदरसा के प्रधानाचार्य का कहना है कि युवक करेलाबाग पुरानी आबादी के रहने वाले हैं। वह आए दिन मदरसे के शिक्षकों से भी बदसलूकी करते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed