फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महेश के कारनामों की जांच एनसीआर में भी

महेश के कारनामों की जांच एनसीआर में भी

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पदोन्नति के लिए घूस देने के आरोप में फंसे रेलवे के अफसर महेश कुमार के पिछले कार्य भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एनसीआर से जुड़े आईआरपीएमयू में तैनाती के दौरान उन्होंने ऑटोमेटिक सिगनलिंग के लिए उन्होंने करोड़ों रुपये के ठेके कराए थे। जर्मनी की कंपनी को कार्य आवंटन के ठीक बाद टेंडर को लेकर विवाद रहा। उस दौरान भी जांच की बात उठी लेकिन उनके ‘कौशल’ के आगे सब ठीक हो गया। अब, शिकंजे में आने के बाद सीबीआई उनके पुराने कार्यों को भी खंगाल रही है। दावा है कि आईआरपीएमयू के कार्यों की फाइलें भी जांच की जद में आ गई हैं।
विज्ञापन

रेलवे की सिगनल प्रणाली में सुधार का सबसे बड़ा काम महेश कुमार की आईआरपीएमयू के सीईओ रहने के दौरान ही शुरू हुआ। उनके कार्यकाल में ही दिल्ली-हावड़ा रूट के कानपुर-गाजियाबाद सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कार्य शुरू हुए। कानपुर से अलीगढ़ के बीच उनके कार्यकाल में ही कार्य पूरे हुए। इसके साथ ही कानपुर-इलाहाबाद और इलाहाबाद-मुगलसराय सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनल प्रणाली के टेंडर किए गए। ऑटोमेटिक सिगनल प्रणाली को लगाने का काम जर्मनी की फर्म को मिलने के साथ ही गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि एनसीआर के तत्कालीन महाप्रबंधक ने इन कार्यों की जांच कराने का प्रयास किया था लेकिन दिल्ली में बैठने वाले महेश कुमार की ‘कुशलता’ के आगे जांच नहीं हो सकी। रियल टाइम ट्रेन इन्फार्मेशन सिस्टम को लागू करने में विलंब को लेकर भी सवाल उठे। कानपुर-अलीगढ़ के बीच कार्य पूरा होने के बाद भी रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों को ऑटोमेटिक सिगनल और उससे जुड़े उपकरणों के तकनीकी पहलुओं की जानकारी नहीं हो सकी। कर्मचारियों को इसके प्रशिक्षण भी नहीं दिए गए। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि एनसीआर की दिल्ली स्थित इस यूनिट के दस्तावेजों को भी सीबीआई ने खंगाला है। इसमें ऑटोमेटिक सिगनल प्रणाली के कार्य और ठेकों से जुड़ी फाइलें भी हैं। दूसरी ओर सीपीआरओ संदीप माथुर ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed