फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महेश भट्ट बोले, ‘अनपैरलल इवेंट’ है महाकुंभ

महेश भट्ट बोले, ‘अनपैरलल इवेंट’ है महाकुंभ

Mon, 25 Feb 2013 12:12 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
जाने-माने निर्माता निर्देशक महेश भट्ट शनिवार की शाम कुंभ नगर पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष और गंगा एक्शन परिवार के मुखिया स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी से मुलाकात की।
विज्ञापन


उनसे संगम, निर्मल गंगा और इसके लिए जनसहयोग, जनजागरूकता सहित धर्म और समाज से जुड़े तमाम मुद्दों पर देर तक मंथन किया। इस दौरान उन्होंने गंगा की मौजूदा दशा-दिशा की जानकारी हासिल करने के साथ गंगा पर बनी छोटी-छोटी कई फिल्में भी देखीं।
विज्ञापन


संगम की रेती पर पहुंचकर महेश भट्ट काफी खुश दिखे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा, वैसे तो मेरा इलाहाबाद आने का कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन शुक्रवार को वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी से मुलाकात के बाद उनका आत्मीय निमंत्रण मिला तो मैं अपने आप को यहां आने से रोक नहीं सका। वास्तव में महाकुंभ का आयोजन ‘अनपैरलल’ है, इसे ‘मदर ऑफ इवेंट’ कहा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने चिदानंद की तारीफ की। कहा कि ‘गंगा के लिए वह अद्भुत काम कर रहे हैं, इस अभियान में हम सब लाउडस्पीकर की तरह जुड़ सकते हैं जो उनके संदेश को दूर-दूर तक अपने प्रशंसकों तक पहुंचाएं। यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने-समझने का मौका मिला है।


मेरी कोशिश है कि वर्ष के अंत तक गंगा पर कोई फिल्म बने जिसमें तमाम चीजें किसी न किसी रूप में शामिल हो सकें।’ राजकपूर की ओर से गंगा पर फिल्म की कोशिश को उन्होंने सराहा लेकिन यह भी जोड़ा कि अब वैसी बात नहीं रही। पूरी तरह से गंगा पर वैसी ही फिल्म बनाने के लिए वैसा ही ‘पैशन’ चाहिए। वही व्यक्ति सच्चे तौर पर गंगा पर वैसी फिल्म बना सकता है जो उससे भीतर से जुड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed