फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घर-घर पहुंचे यथार्थ गीता का संदेश

घर-घर पहुंचे यथार्थ गीता का संदेश

Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ नगर। शीर्षस्थ सिद्धांतों को जनमानस के लिए श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को बताने के बहाने सामान्य जन को जीवन को ठीक ढंग से समझने, व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। आज यहां कुंभ में उसी सिद्धांत को जनसामान्य के लिए इस तरह धर्मगुरु प्रदान करें कि उसमें विश्व के मानव समाहित हो सकें। ये बातें यथार्थ गीता शिविर में श्री परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी ने कहीं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में सम्राट अशोक, कनिष्क, हर्ष, आदिशंकराचार्य जैसे महापुरुष तथा सम्मानित संत-महात्मा धर्म को परिमार्जित एवं परिभाषित कर उसके स्वरूप को और निखार देते हैं। उनकी ओर से प्रतिपादित धर्म कुंभ मेले में जुटे संत, गृहस्थों के साथ चारों दिशाओं में प्रसारित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पुन: उसी तरह यथार्थ गीता के संदेश को कुंभ मेले में आए श्रद्धालुओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे विश्व पटल से रूढ़ियां, भ्रांतियां, कुरीतियां एवं आतंकवाद जैसी समस्याओं का निवारण हो सके।
विज्ञापन

वर्तमान में यथार्थ गीता 28 भाषाओं में उपलब्ध है। इसके साथ 18 भाषाओं में डीजिटल फॉर्म भी उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। हिन्दी, अंग्रेजी सहित आठ भाषाओं में आडियो सीटी भी उपलब्ध है। राजस्थान में इसे एफएम पर भी प्रसारित किया जा रहा है। रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में श्री परमहंस आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने यथार्थ गीता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गीता क्या है, यह आज तक स्पष्ट नहीं है। गीता का आज तक कोई सही उल्लेख नहीं कर सका लेकिन यथार्थ गीता में इसका समाधान मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ से देशहित और विश्व शांति के लिए निर्णायक संदेश जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed