फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बदमाशों ने जीटी रोड पर ट्रक में की लूटपाट

बदमाशों ने जीटी रोड पर ट्रक में की लूटपाट

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कोलकाता से माल लादकर कानपुर जा रहे एक ट्रक को बरौत के पास जीटी रोड पर रोककर बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध पर ड्राइवर को सरिया और चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। नगदी लूटकर बदमाश भाग निकले तो खलासी ने घायल ड्राइवर को ट्रक में हंडिया थाने ले जाकर पुलिस को बताया। लुटेरों की तलाश में छापे पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर में जाफराबाद इलाके का अजय सिंह ट्रक चलाता है। वह कोलकाता से किराना का सामान लादकर कानपुर के लिए रवाना हुआ था। बुधवार देर रात वह इलाहाबाद में जीटी रोड पर बरौत नहर पुलिया के पास पहुंचा तभी साड़ी पहने एक महिला ने सामने आकर रुकने को मजबूर कर दिया। ट्रक रुकते ही आधा दर्जन बदमाश केबिन में घुस गए। पता चला कि साड़ी एक पुरुष ने पहन रखी थी। उसने भी साड़ी उतारकर केबिन में ड्राइवर अजय पर हमला बोल दिया। उसे दबोचकर बदमाशों ने 23 हजार रुपए लूट लिए। विरोध पर सरिया-डंडे से इस कदर पीटा कि अजय लहूलुहान हो गया। बदमाश पैसे लूटकर भाग गए तो खलासी किसी तरह ट्रक को हंडिया थाने तक ले गया। थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दफा 392 का मुकदमा का लिखकर इलाके के संदिग्ध किस्म के लोगों की तलाशी शुरू की। कई अपराधी नहीं मिले। पुलिस को उन पर इस करतूत का संदेह है। बरौत में इस स्थान पर पहले भी ट्रक और दूसरी गाड़ियां लूटी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

हाइवे पर युवक से लूटी बाइक
कौड़िहार। जीटी रोड पर ट्रक में लूटपाट से कुछ देर पहले लखनऊ हाइवे पर पल्सर बाइक लूट ली गई। नवाबगंज में पंडित का पूरा गांव निवासी हेमंत तिवारी अपने भाई को छोड़ने शहर आया था। यहां से रात में लौट रहा था तभी हथिगहां के पास तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा सटाकर हेमंत तिवारी से पल्सर छीनी और भाग निकले। खबर पाकर परिवार के लोग आ गए। छिनैती का केस लिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed