फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चौपाटी बना कुंभ मेला क्षेत्र

चौपाटी बना कुंभ मेला क्षेत्र

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कुंभ मेला क्षेत्र शहरियों के लिए इन दिनों चौपाटी जैसा बन गया है। शाम होते ही संगम नोज पर अंधेरा और सन्नाटा छा जाता था लेकिन अब शहर के लोग शाम होने के बाद ही संगम नोज पहुंच रहे हैं। गंगा किनारे की रौनक बढ़ने लगी है। हर तरफ लाइटों से झिलमलाती संगम की रेत लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। भीड़ बढ़ने के कारण संगम पर खान-पान की दुकानें भी सजने लगी हैं। बच्चों के लिए तो यह जगह पिकनिक स्पॉट जैसी हो गई है। कुंभ के दौरान वहां पैर रखने की भी जगह नहीं होगी, शहर के लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं, सो ज्यादातर लोग इस मौके को छोड़ना नहीं चाहते।
विज्ञापन

कुंभ मेला क्षेत्र में दस हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं और इनमें से आधी लग चुकी हैं। बांध से संगम नोज तक पहुंचने के लिए इंटरलॉकिंग वाली तमाम सड़कों का निर्माण करा दिया गया है। मेला क्षेत्र में कुल 18 पांटून पुल बनाए जाने हैं, जिनमें से एक बनकर तैयार हो चुका है। संगम नोज स्ट्रीट लाइटों से जगमगाने लगा है। वहां का नजारा चौपाटी जैसा हो गया है। शाम होते ही वहां शहरियों की भीड़ लग जा रही है। बच्चों के लिए पिकनिक स्पॉट बना संगम नोज चुरमुरा, चना बेचने वालों के लिए भी अच्छा-खासा मुनाफा कमाने वाला बाजार बन गया है। अब संगम पर बने मंदिरों में भी देर रात तक चहल-पहल रहती है। ठंड शुरू हो जाने अब दिन में संगम नोज पर भीड़ जुटने लगी है, सो गंगा तट पर अक्सर खूंटे से बंधीं रहने वालीं खाली नौकाएं भी अब सवारियों से भरी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed