{"_id":"8-21897","slug":"Allahabad-21897-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जोसफेस्ट’ में रहा जोश और उत्साह का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जोसफेस्ट’ में रहा जोश और उत्साह का माहौल
Allahabad
Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सेेंट जोसेफ कालेज के वार्षिक समारोह ‘जोसफेस्ट-2012’ में दूसरे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम से पूरे परिसर में जोश और उत्साह का माहौल रहा। गीत, नृत्य तथा पहली बार आयोजित कव्वाली प्रतियोगियों में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सबको सम्मोहित किया। सेंट जोसेफ कालेल (एसजेसी) की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। एसएमसी को दूसरा स्थान मिला।
कव्वाली में सेंट जोसेफ के अनिकेत बाजपेयी, सुमंतो, सागर, श्वेताब आदि की प्रस्तुतियों को काफी सराहा गया और प्रथम स्थान मिला। एसएससी की टीम दूसरे तथा यूएसआईसी की तीसरे स्थान पर रही। ‘क्या भारतीय अर्थ व्यवस्था को सुधारने के लिए खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश ही एक मात्र उपाय है’ विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में शाटिक खान तथा विपक्ष में मनकेश्वर चौधरी को पहला पुरस्कार मिला। हिन्दी गाने में एसजेसी के सुमंतो मुखर्जी प्रथम, एसएमसी की फलक फातिमा द्वितीय तथा एसएस एवं एसजेसी की मेधा और सुशांत पांडेय तृतीय रहे। अंग्रेजी भाषा ज्ञान में एसजेसी के अक्षय प्रथम, एसजेए के शिवांशु द्विवेदी द्वितीय, एसएमसी की सुकृति तृतीय, नृत्य में एसजेसी प्रथम, एसएमसी द्वितीय, जीएचएस की टीम तृतीय रही। बैंड प्रतियोगिता में एसजेसी तथा एसएमसी की टीम क्रमश: प्रथम और द्वितीय रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. इसीडोर फर्नाडीज ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पहले प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में एसबी राय, डॉ. मनोज कुमार सिंह, बी. लॉरेंस, सबी रफीक, ओएन राइट आदि मौजूद रहे।