{"_id":"5aa192574f1c1b00768b464f","slug":"91520538199-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम तिलक लगाते हैं तो टोपी नहीं पहनते : सिद्धार्थनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम तिलक लगाते हैं तो टोपी नहीं पहनते : सिद्धार्थनाथ
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
हम तिलक लगाते हैं तो टोपी नहीं पहनते: सिद्धार्थनाथ
इलाहाबाद। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ बृहस्पतिवार को कुछ अलग ही तेवर में दिखे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तमाम सवालों का जवाब अल्लापुर स्थित लेबर चौराहा में तुलसी मंच में आयोजित चुनावी सभा में दिया। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि बुधवार को अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में पूछा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर हिंदू है तो हम क्या हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि अखिलेश जी और उनके पिता मुलायम सिंह एक ओर राम-राम कहते हैं तो दूसरी ओर अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर गोली आप लोगों के कहने पर ही चली थी। हम तिलक लगाते हैं तो टोपी नहीं पहनते। लेकिन इतना जरूर है कि टोपी पहनने वालों का सम्मान भी करते हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विद्यासागर राय, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, नंदलाल पटेल, सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, रविंद्र मिश्र, आशीष गुप्ता, अजय राय, कुंज बिहारी मिश्र, रवि केसरवानी, विशाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, शशांक त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।