{"_id":"593a9ff84f1c1b0a2a8b4589","slug":"91497014264-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल बंदियों ने भी दी परीक्षा, 60 फीसदी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल बंदियों ने भी दी परीक्षा, 60 फीसदी पास
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल बंदियों ने भी दी परीक्षा, इंटर में 75 फीसदी पास
0 हाईस्कूल की परीक्षा में 60 फीसदी रहा जेल बंदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत
0 इंटर में मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, खीरी का रहा 100 फीसदी परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जेल बंदियों ने भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। इंटर में कुल 100 पुरुष जेल बंदियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 75 ने परीक्षा दी और 74.67 फीसदी उत्तीर्ण हुए। वहीं, हाईस्कूल परीक्षा के लिए 92 ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 81 ने परीक्षा दी और 60.49 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे।
हाईस्कूल की परीक्षा में फिरोजबाद, गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव एवं रायबरेली और इंटरमीडिएट में मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई एवं लखनऊ जेल का परिणाम शतप्रतिशत रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक 17 जेल बंदी बरेली से शामिल हुए थे। इनमें छह अभ्यर्थी ही सफल हो सके। वहीं, इंटर में सबसे अधिक 21 जेल बंदी गाजियाबाद से शामिल हुए और इनमें से 19 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। इंटर में सहारनपुर और कानपुर नगर जेल का परिणाम शून्य रहा। सहारनपुर जेल से एक और कानपुर नगर जेल से चार बंदी परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन इनमें से कोई भी उत्तीर्ण नहीं हो सका।