फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रदेश को अगले साल मिलेंगे दो हजार पीसीएस अफसर

प्रदेश को अगले साल मिलेंगे दो हजार पीसीएस अफसर

Fri, 09 Nov 2018 09:32 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश को अगले साल मिलेंगे दो हजार पीसीएस अफसर
प्रदेश को अगले साल मिलेंगे दो हजार पीसीएस अफसर
विज्ञापन

0 सदस्यों की नियुक्ति होते ही घोषित होगा पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम
0 पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा, 2018 की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट का भी इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश को अगले साल दो हजार से अधिक पीसीएस अफसर मिलने जा रहे हैं। ये नए अफसर पीसीएस की तीन परीक्षाओं के माध्यम से नियुक्त होने हैं। इनमें पीसीएस की दो मुख्य परीक्षाएं हो चुकी हैं और पीसीएस की एक प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। तीनों परीक्षाओं के अंतिम परिणाम वर्ष 2019 में आने के आसार हैं। ऐसे में नए अफसरों की नियुक्ति अगले साल ही हो सकेगी।
हालांकि पीसीएस-2016 का चयन परिणाम पिछले साल ही आ जाना चाहिए था, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नों के विवाद के कारण मुख्य परीक्षा के आयोजन में देर हुई और इसके बाद विशेषज्ञों की संख्या कम होने के कारण मुख्य परीक्षा की कॉपियां भी समय से नहीं जांची जा सकीं। इस परीक्षा के तहत 633 पदों पर भर्ती होनी है। पीसीएस-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च 2016 को आयोजित की गई थी और 27 मई को इसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया था। इसमें 14615 अभ्यर्थी सफल हुए थे। मुख्य परीक्षा वर्ष 2016 में 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। इसमें 12897 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस बीच प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नों के विवाद का मामला हाईकोर्ट चला गया। दिसंबर 2016 में हाईकोर्ट ने परिणाम संशोधित करने का आदेश दिया। आयोग ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर दी और 2017 की शुरुआत में अयोग को स्टे मिल गया। इसके बाद मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांचने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

अब आयोग में सदस्यों की नियुक्ति न होने के कारण मुख्य परीक्षा का परिणाम अटका हुआ है। इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष आयोग के सदस्य ही होते हैं और सदस्यों के आठ में से सात पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति के बाद ही आयोग मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा, ताकि परिणाम आने के बाद इंटरव्यू प्रभावित न हो। इसी तरह पीसीएस-2017 के तहत 677 पदों पर भर्ती होनी है। प्रारंभिक परीक्षा 24 सितंबर 2017 को आयोजित की गई थी। इसमें भी प्रश्नों के विवाद के कारण मामला कोर्ट गया और मुख्य परीक्षा के आयोजन में देर हुई। मुख्य परीक्षा इस साल जून-जुलाई में आयोजित की गई। आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद इसका परिणाम भी जारी हो सकता है। वहीं, बीते 28 अक्तूबर को 831 पदों पर भर्ती के लिए पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। अब इसकी मुख्य परीक्षा होगी और इसके बाद इंटरव्यू। पीसीएस की तीनों परीक्षाओं के अंतिम चयन परिणाम अब अगले साल ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed