फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हजारों बीघे की फसल उजाड़ी

हजारों बीघे की फसल उजाड़ी

Mon, 02 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हजारों बीघे की फसल उजाड़ी
करछना क्षेत्र की चार हजार बीघे सरकारी जमीन को प्रशासन ने भूमाफिया के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस दौरान सैकड़ों बीघे बोई गई परवल की फसल को उजाड़ दिया गया। अवैध रूप से बने छप्परों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में प्रशासन व पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन


रविवार को करछना तहसील प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ रामपुर, सेमरहा, गड़ैला, खजुरौल, लटकहा समेत कई गांवों की चार हजार बीघे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। भूमाफिया तहसील प्रशासन को गुमराह करके पांच सौ बीघे से अधिक सरकारी भूमि पर परवल की खेती कर रहे थे। इसी के साथ अन्य भागों की घेराबंदी करके उसे कब्जे में कर रखा था। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी विनय सिंह, सीओ रत्नेश सिंह, नायब तहसीलदार अजय गुप्ता, इंस्पेक्टर पंकज तिवारी, एसओ घूरपुर ओम शंकर शुक्ला, इंस्पेक्टर नैनी, एसआई अजीत उपाध्याय, एसआई रविंद्र कुमार, एसआई सुमित श्रीवास्तव, कमलेश दुबे, अजीत शर्मा, रमेश पांडेय समेत भारी संख्या में राजस्व टीम व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


दर्ज होगा मुकदमा
करछना में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा व खेती करने के मामले में प्रशासन ने कई भूमाफिया को चिन्ह्ति किया है। एसडीएम विनय सिंह व सीओ रत्नेश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन बड़े भूमाफिया का नाम सामने आ रहा है। जल्द जांच कराकर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार व झारखंड से खेती करने आते हैं मजदूर
करछना के गंगा कछारी इलाकों में भूमाफिया सरकारी जमीन कब्जा करके पांच हजार से आठ हजार रुपये प्रति बीघा बिहार, झारखंड व आसपास के मजदूरों को दे देते हैं। साल भर वे छोटे-छोटे छप्पर बनाकर उसी में निवास करते हुए फसलों की रखवाली करते हैं।


कीमती जमीन फिर भी सरकार लापरवाह
करछना के इलाके में चार हजार बीघे सरकारी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जाती है। प्रशासन मामले में भूमाफिया पर बार-बार कार्रवाई भी करता है लेकिन कुछ महीनों के बाद ही पुन: कब्जा हो जाता है। ग्रामीण मानते हैं कि सरकार व प्रशासन उपरोक्त भूमि के लिए विशेष व्यवस्था करे जिससे अवैध कब्जा रुक सके।

सैकड़ों बीघे परवल की फसल प्रशासन ने उजाड़ी
चार हजार बीघे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर भूमाफिया करा रहे थे खेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed