फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीडब् ल्यूडी मिनिस्ट्रीयल

पीडब् ल्यूडी मिनिस्ट्रीयल

Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पीडब्
ल्यूडी मिनिस्ट्रीयल
श्रीप्रकाश अध्यक्ष, नीरज तिवारी मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

0 पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रियल एसोशिएसन का द्विवार्षिक चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मिनिस्ट्रियल एसोशिएसन के द्विवार्षिक चुनाव में प्रांतीय खंड के श्रीप्रकाश सिंह तीसरी बार अध्यक्ष और प्रांतीय खंड के नीरज कुमार तिवारी मंत्री चुने गए। कुल आठ पदों के लिए हुए चुनाव में वित्तमंत्री के पद पर निर्माण खंड चार के आकाश कुमार श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद निर्माण खंड चार के सुरजीत सिंह और उपाध्यक्ष के पद पर निर्माण खंड तीन के चेतन कुमार, संयुक्त मंत्री के लिए निर्माण खंड चार के संजय मिश्र, संप्रेक्षक के पद पर दीपांकर मुखर्जी निर्विरोध एवं संगठन मंत्री के पद पर यांत्रिक खंड की सुमन रावत चुनी गईं।

पीडबल्यूडी मिनिस्ट्रियल एसोशिएसन का चुनाव शनिवार को गहमा-गहमी के बीच शुरू हुआ। सुबह नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई, नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोपहर में मतदान हुआ। मतदान के दौरान कर्मचारियों में जमकर उत्साह दिखाई पड़ा। चुनाव के दौरान श्री प्रकाश सिंह ने 79 मतों के साथ यशवंत राय 61 को 18 मतों से पराजित किया। मंत्री के पद पर नीरज कुमार तिवारी ने 107 मतों के साथ पवन कुमार श्रीवास्तव 83 को 24 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुरजीत ने 123 मतों के साथ नीरज पांडेय 63 को 60 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष के पद पर चेतन कुमार 73 मत ने संजय पटेल 71 मत को दो मतों से पराजित किया। संयुक्त मंत्री के पद पर संजय मिश्र 122 मतों के साथ अमित सिंह 82 मत को 40 मतों से पराजित किया। संगठन मंत्री के पद पर सुमन रावत ने 127 मतों के साथ सुषमा अग्रवाल 66 मत को 61 मतों से पराजित किया। चुनाव के लिए तेजभान सिंह एवं मिठाई लाल कुशवाहा को पर्यवेक्षक रहे। चुनाव में विजयी सभी पदाधिकारियों को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री रविशंकर मिश्र ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed