{"_id":"598b27a44f1c1b783e8b46d4","slug":"81502291876-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरआईपीए ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरआईपीए ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरआईपीए ने दी आंदोलन की चेतावनी
इलाहाबाद। इंडियन रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन (आईआरआईपीए) ने अपनी मांगों को लेकर 20 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाठक और डिवीजन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि जीएसटी की दर नये एवं पुराने दोनों में 12 प्रतिशत कर दी गई है। अभी तक रेलवे की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण भी नहीं किया गया है। 30 जून के बाद से ठेकेदारों के भुगतान भी बंद है। यह कहा जा रहा है कि जीएसटी का रेलवे ठेकेदार स्वयं भुगतान करें, जबकि जीएसटी उपभोक्ता के द्वारा देय टैक्स है और रेलवे यहां पर उपभोक्ता है न कि कार्यदायी संस्था। एसोसिएशन की मांग है कि पुराने चल रहे कार्यों पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत की जाए और इनपुट क्रेडिट मिले।