फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   74 people tested covid positive on tuesday in prayagraj

राहत: कम हुए संक्रमित, 74 नए पॉजिटिव, कोई मौत नहीं

Wed, 04 Nov 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
74 people tested covid positive on tuesday in prayagraj
74 people tested covid positive on tuesday in prayagraj
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के मामले में एक बार फिर राहत मिलती दिख रही है। 24 घंटे में ही संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। सोमवार को 109 के मुकाबले मंगलवार को 74 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं इससे कहीं ज्यादा 173 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिले में लगातार दूसरे दिन भी किसी कोविड संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोविड संक्रमण का प्रसार कम हुआ है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि एक्टिव मरीजों की संख्या करीब तीन महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई है। मंगलवार को 5923 मरीजों की जांच की गई। जिले में कुल 1065 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बाजपेयी के मुताबिक मंगलवार को 173 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। अब तक 17122 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। 28 मरीजों के साथ कुल 5699 संक्रमित निगेटिव रिपोर्ट के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलथ्री एसआरएन अस्पताल में कुल 62 मरीज ही भर्ती हैं। वहीं बेली में 44 तथा यूनाइटेड मेडिसिटी में 19 मरीज भर्ती हैं। वहीं एसआरएन से आठ, बेली से 14 यूनाइटेड मेडिसिटी में छह मरीज भर्ती हैं। 24 घंटे में 145 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।

विनायक सिटी, बिग बाजार सहित अन्य शॉपिंग मॉल में जांच
स्वास्थ्य विभाग ने टॉरगेट ग्रुप की जांच के क्रम में मंगलवार को विनायक सिटी, बिग बाजार, कोलकाता बाजार समेत अन्य शॉपिंग मॉल में कोविड की जांच की गई। एक हजार से अधिक लोगों के नमूने जांच को लिए गए। मुख्य रूप से सभी मॉल के सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों की भी कोविड जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed