फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अव्यवस् थाओं से नाराज संत

अव्यवस् थाओं से नाराज संत

Fri, 22 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्
थाओं से नाराज संत
नहीं मिल रही सुविधाएं, अब संत करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

0 भूमि आवंटन पूरा होने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नदारद
0 संतों को आरोप, मेलाधिकारी और प्रशासन नहीं कर रहे सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माघ मेले शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं अभी तक बहाल नहीं हो सकी हैं। इसको लेकर संतों में नाराजगी है। वे मेला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
मेला प्रशासन का दावा था कि भूमि आवंटन से पहले बुनियादी सुविधाएं मेला क्षेत्र में मुहैया करा दी जाएंगी। चार दिसंबर से भूमि आवंटन शुरू हुआ। दंडीबाड़ा के बाद आचार्य बाड़ा को भूमि आवंटित हुई। 20 दिसंबर को मेला प्रशासन ने आवंटन का काम पूरा कर लिया, लेकिन मेला क्षेत्र में पेयजल, सड़क, शौचालय की सुविधाएं अभी भी बहाल नहीं हो पाईं हैं। शिविर लगाने के लिए आए हजारों संत बुनियादी सुविधाओं के लिए मेला प्रशासन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री सतुआ बाबा संतोषदास ने मेला प्रशासन पर आरोप लगाया कहा कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि आवंटन से पहले भूमि के समतलीकरण, पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई भी व्यवस्था नहीं पूरी हुई है। खाक चौक के तीन सौ मुकामधारियों के शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर लगाने आए संत पीने के पानी के लिए परेशान हैं। कहा, मेलाधिकारी राजीव कुमार राय से इस बाबत बात करने की कोशिश की। फोन भी किया, लेकिन बात नहीं हुई। खाक चौक के संत आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जगद्गुरु रामसुभग दास बिनैका बाबा का कहना है कि संत संगम की रेती पर साधना उपासना को आते हैं। माघ मेला की शोभा उनसे ही है, लेकिन मेलाधिकारी उनके ही साथ दोयम दर्जे का बर्ताव कर रहे है। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम का कहना है कि चार दिसंबर को जमीन आवंटित हुई। शिविर लगाए जा रहे हैं। कई शिविर तैयार हो चुके हैं। बड़ी संख्या में संत आ चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क पानी नदारद है। हर बार माघ मेला के समापन पर मेलाधिकारी अगले माघ मेले में व्यवस्था पूरी देने का आश्वासन देते हैं, लेकिन पहले स्नान पर्व के बाद ही बुनियादी सुविधाएं मुहैया हो पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में रहने वालों का बनेगा पहचान पत्र
इलाहाबाद। माघ मेला क्षेत्र के दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा, खाक चौक के संत सुरक्षा के इंतजाम अपने स्तर से कर रहे हैं। वे शिविर में आने वाले तमाम कल्पवासियों व श्रद्धालुओं का आई कार्ड जारी करेंगे। उनके शिविरों में बगैर पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। खाक चौक व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि शिविर के प्रबंधकों की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएं। महामंत्री सतुआबाबा संतोषदास के अनुसार पौष पूर्णिमा स्नान से पहले पहचान पत्र दे दिए जाएंगे। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भी आने वाले भक्तों को आई कार्ड जारी किए जाएंगे। मठ के स्वामी सुहृदानंद महराज बताते हैं कि अभी तक कुंभ अर्द्ध कुंभ के दौरान ही आई कार्ड जारी किए जाते रहे हैं। माघ मेला में यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed