फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भाजपा के बागियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

भाजपा के बागियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के बागियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
भाजपा के बागियों पर लटकी ‘तलवार’
विज्ञापन

0 महानगर अध्यक्ष ने कहा- पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह समेत 40 को पार्टी से किया जाएगा बाहर
0 वार्ड 45 से पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ता अविचल द्विवेदी को समर्थन देने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
टिकट न मिलने से नाराज शहर के कई वार्डों से इस बार भाजपा नेताओं ने पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशियों के खिलाफ ही नामांकन कर दिया है। इससे नाराज पार्टी नेतृत्व ने सभी बागियों की सूची वार्ड नेताओं से मांगी है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह समेत अन्य वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने की तैयारी की है। महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने इसकी पुष्टि भी की है।
दरअसल, निकाय चुनाव में इस बार भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची को लेकर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता खासे निराश हैं। कुछ ने भाजपा पदाधिकारियों पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया है। इसी कड़ी में पार्टी द्वारा घोषित वार्ड 45 के प्रत्याशी अखिलेश सिंह ने टिकट मिलने के बावजूद अपने भाई के लिए अपना नाम वापस ले लिया। अब अखिलेश वार्ड 44 ओम प्रकाश सभासद नगर से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड में पार्टी ने चंद्रभूषण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने इसे अनुशासन हीनता माना है। उन्होंने बताया कि अखिलेश सिंह के साथ एक अन्य वार्ड से भाजपा पदाधिकारी आशुतोष ने भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। इसके अलावा अलग-अलग वार्डों से तकरीबन 40 पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ही उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है। सभी वार्ड अध्यक्षों से ऐसे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सूची तलब की गई है। जल्द ही इन सभी को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर वार्ड 45 से अखिलेश सिंह द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद भाजपा ने उस वार्ड से निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुके भाजपा नेता अविचल द्विवेदी को समर्थन देने का एलान किया है। यह निर्णय शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन, एमएलसी अरुण पाठक, नवरत्न कात्याल, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अगम सिंह ने दूसरे दल से आए नेता को वार्ड 56 बेनीगंज से टिकट देने के आरोप में पार्टी से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। अगम सिंह का आरोप है कि जो व्यक्ति भाजपा का सदस्य नहीं है, पार्टी ने उसे बेनीगंज वार्ड से टिकट दिया है। उन्होंने टिकट वितरण में एक कैबिनेट मंत्री की मनमानी किए जाने की भी बात कही। उधर, भाजपा नगर अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें अगम के इस्तीफा दिए जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed