फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एबीवीपी ने घेरा वीसी दफ्तर, मांगा इस्तीफा

एबीवीपी ने घेरा वीसी दफ्तर, मांगा इस्तीफा

Fri, 11 Aug 2017 08:35 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने घेरा वीसी दफ्तर, मांगा इस्तीफा
फोटो
विज्ञापन

00000000000

एबीवीपी ने घेरा वीसी दफ्तर, मांगा इस्तीफा
0 छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में निकाला जुलूस
इलाहाबाद, 11 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले छात्रों ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया और वीसी की अनुपस्थिति में रजिस्ट्रार को ज्ञापन देकर वीसी प्रो. रतन लाल हांगलू के इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने कहा कि जब तक कुलपति विश्वविद्यालय छोड़कर नहीं जाते हैं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
घेराव से पहले सभी छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन के सामने इकट्ठा हुए और इसके बाद सभी ने ‘कुलपति वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए परिसर में जुलूस निकाला। कुलपति कार्यालय में पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। छात्रनेता सूर्य प्रकाश मिश्र ने आरोप लगाया कि कुलपति की मनमानी अब हद से आगे चली गई है। अब इस पटकथा का अंत तय है। शैलेंद्र मौर्य ने कहा कि एबीवीपी का विजय का इतिहास रहा है। यह लड़ाई विश्वविद्यालय के गौरव को बचाने के लिए है। इसमें भी जीत जरूर मिलेगी। घेराव के दौरान छात्रनेता एवं एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, अभिषेक तिवारी, रुद्र पांडेय, अमित तिवारी, शेखर विक्रम सिंह, उत्कर्ष ठाकुर, राजन तिवारी, संदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
छात्रों ने फूंका सीएम का पुतला
इलाहाबाद, 11 अगस्त। बलिया में छात्रा को अगवा कर उसकी हत्या किए जाने से नाराज समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने मांग की कि दोषियों का जल्द गिरफ्तार किया जाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, दलित उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। पुतला दहन करने वालों में अखिलेश गुप्ता, अरविंद सरोज, अवनीश यादव, हितेंद्र यादव, राहुल पटेल, अंकुश यादव, अमृतेश यादव, अभय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
स्वतंत्रता आंदोलन प्रेमचंद्र की भूमिका पर चर्चा
इलाहाबाद, 11 अगस्त। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टुडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की शुक्रवार को इविवि के उर्दू विभाग के सामने हुई विचार गोष्ठी में खुदीराम बोस की जयंती और स्वतंत्रता आंदोलन में मुंशी प्रेमचंद्र की भूमिका पर चर्चा की गई। छात्रों ने कहा कि वर्तमान दौर में आंदोलन में शामिल रहे सभी क्रांतिकारियों के विचारों को आत्मसात करने की काफी जरूरत है। इस मौके पर देवेश रंजन, आकाश, विवेक, शाह आलम, संतोष, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed