फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   6800 ordinary, 200 AC and 550 shuttle buses will provide the journey, eight temporary bus stations

Mahakumbh : 6800 साधारण, 200 एसी और 550 शटल बसें कराएंगी सफर, प्रयागराज में बन रहे आठ अस्थायी बस स्टेशन

Wed, 11 Dec 2024 04:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 04:02 PM IST
सार

बसों का संचालन तीन चरणों में होगा। पहला चरण 12 जनवरी से 23 जनवरी, दूसरा 24 से सात फरवरी और तीसरा आठ से 27 फरवरी तक है। पहले व तीसरे में प्रयागराज समेत दस रीजन की 3050 बसें संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
6800 ordinary, 200 AC and 550 shuttle buses will provide the journey, eight temporary bus stations
महाकुंभ के लिए सिविल लाइंस बस अड्डे पर बसों को मेले के रंग में शमिल किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में यूपी रोडवेज 200 एसी, 6800 साधारण और 550 शटल बसें चलाएगा। शटल सेवा में 150 ई-बसें भी शामिल हैं, जो विभिन्न जिलों से अगले माह प्रयागराज आनी शुरू हो जाएंगी। शहर में जाम से बचने के लिए आठ अस्थायी बस स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बसों का संचालन तीन चरणों में होगा। पहला चरण 12 जनवरी से 23 जनवरी, दूसरा 24 से सात फरवरी और तीसरा आठ से 27 फरवरी तक है। पहले व तीसरे में प्रयागराज समेत दस रीजन की 3050 बसें संचालित की जाएंगी। दूसरे चरण में मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी का स्नान पर्व है, उस दौरान प्रदेश के सभी 19 रीजन की सात हजार बसों का संचालन होगा। दूसरे चरण में गाजियाबाद रीजन की सर्वाधिक 600 बसें संचालित होंगी। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट समेत 17 रूट पर 550 शटल बसें चलेंगी।

विज्ञापन

रूटवार अस्थायी स्टेशन से बसों का संचालन

अस्थायी बस स्टेशन का नाम : बसों के मार्ग का विवरण

झूंसी बस स्टेशन-दोहरीघाट, बडहलगंज, गोला, उरूवा, खजनी, सीकरीगंज, गोरखपुर मार्ग और आजमगढ़, मऊ, बलिया व संबद्ध मार्ग
दुर्जनपुर बस स्टेशन-मेला प्रशासन झूंसी बस स्टेशन पर रोक लगाता है तो वहां की बसें दुर्जनपुर से संचालित की जाएंगी
सरस्वती गेट बस स्टेशन : बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमरियाघाट और वाराणसी व संबद्ध मार्ग
नेहरू पार्क बस स्टेशन : कानपुर, फतेहपुर,कौशाम्बी व संबद्ध मार्ग
बेली कछार बस स्टेशन : मेला प्रशासन नेहरू पार्क बस स्टेशन पर रोक लगाता है तो नेहरू पार्क की बसें बेली कछार से संचालित होंगी
बेला कछार बस स्टेशन : रायबरेली, लखनऊ, बरेली और अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बहराइच व संबद्ध मार्ग।
सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी : विंध्याचल, मिर्जापुर, शक्तिनगर व संबद्ध मार्ग।
लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन : बांदा, चित्रकूट, रीवा, सीधी व संबद्ध मार्ग।

विज्ञापन

पंफलेट पर रहेगा बस स्टेशन पहुंचने का नक्शा

तीर्थ यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज पंफलेट का वितरण करेगा। इसमें अस्थायी बस स्टेशन पहुंचने का नक्शा व वहां से उनके रूट के नाम अंकित रहेंगे। सिविल लाइंस व जीरो रोड बस स्टेशन पर एलईडी के माध्यम से भी बसों के आवागमन आदि की सूचनाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रदेश के सभी डिपो के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे पोस्टर

महाकुंभ को लेकर रोडवेज की तैयारियों की जानकारी पोस्टर आदि के माध्यम से प्रदेशभर के सभी डिपोज के प्रमुख स्थानों पर दी जाएगी। उदाहरण के लिए अगर कोई बस गोरखपुर से प्रयागराज आ रही है तो यात्रियों को उसमें ही बता दिया जाएगा कि यह सिविल लाइंस नहीं, बल्कि झूंसी जाएगी। झूंसी से मेला क्षेत्र की दूरी के बारे में भी बताया जाएगा। इस तरह के स्टीकर भी बसों में लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed