फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   65,300 counterfeit notes of hundred and two hundred rupees were brought from Gaya

गया से लाया था सौ और दो सौ रुपये के 65,300 जाली नोट

Sun, 27 Oct 2019 09:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
65,300 counterfeit notes of hundred and two hundred rupees were brought from Gaya
rupees
बिहार के गया से नकली नोट मार्केट में चलाने के लिए युवक लाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया। उसके पास से सौ व दो सौ रुपये के 65,300 नोट बरामद हुए थे। नकली नोट बरामद होने की जानकारी पुलिस ने आरबीआई और शासन को भेजी है। ताकि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

कुंडा कस्बे में शनिवार को सेब खरीदने के दौरान नकली नोट देने पर हुए विवाद के बाद बाजार के लोगों के सहयोग से स्थानीय पुलिस ने युवक को दबोच लिया था। जिससे रात भर पुलिस लाइन में पूछताछ की जाती रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए रोशनलाल विश्वकर्मा पुत्र सरजू प्रसाद विश्वकर्मा निवासी प्रेमराज का पुरवा सहजनी मानिकपुर ने पूछताछ में बताया कि बिहार के गया से नकली नोट वह मार्केट में चलाने के लिए लाया था।
विज्ञापन

उसके पास से कुल 65,300 रुपये बरामद किए गए हैं। सौ-सौ के 381 नोट और दो सौ के 136 नोट उसके पास से मिले हैं। बरामद अधिकांश नोटों की संख्या एक समान ही है। ऐसा लगता है कि स्कैन कर नोट तैयार की गईं हैं। मामले की जानकारी आरबीआई व शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। रोशन कितने रुपये लाया था। इस बात की जानकारी है लेकिन अभी बता नहीं सकते। यह देश हित से जुड़ा मामला है। उनके निशाने पर नकली नोटों के सौदागर हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
प्रभावशाली भी पुलिस के रडार पर
नकली नोट खपाने वाले रोशन ने कई प्रभावशाली लोगों से भी बातचीत की है। जिसमे जिले के अलावा प्रयागराज के भी लोग शामिल हैं। पुलिस उन लोगों का ब्यौरा जुटा रही है। एसपी ने कहा कि पूछताछ में जो भी बातें सामने आईं है। उसकी पुष्टि करने के बाद प्रभावशाली लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही केंद्र की टीम रुपये की जांच करने के लिए आ सकती है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं नकली नोटों के सौदागर
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पहले भी नकली नोटों के सौदागर पकड़े जा चुके हैं। स्वाट टीम ने करीब तीन साल पहले लीलापुर के करीब तीन लोगों को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। उन लोगों को जेल भेजा गया था। हालांकि नकली रुपये उपलब्ध कराने वाला आज तक नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed