फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   63729 voters of the district will choose their MLC today

जिले के 63729 मतदाता आज चुनेंगे अपना एमएलसी

Tue, 01 Dec 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
63729 voters of the district will choose their MLC today
एमएलसी चुनाव 2020 - फोटो : prayagraj
    विज्ञापन
  • पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना, मतदान के बाद मेरी लूकस में ही जमा होंगे बैलेट बॉक्स

प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मंगलवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे के बीच मतदान होगा। जिले के 63729 मतदाता अपने नेता का चुनाव करेंगे। सोमवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स मेरी लूकस स्कूल में ही जमा किए जाएंगे। यहां से बॉक्स झांसी के लिए भेजे जाएंगे, जहां तीन दिसंबर को मतगणना होगी।



इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के अंतर्गत प्रयागराज समेत 10 जिले शामिल हैं। कुल मतदाता एक लाख 57 हजार हैं। इनमें 63 हजार से अधिक मतदाता प्रयागराज में हैं। प्रशासन की ओर से मतदान की पूरी तैयारी की गई है। मेरी लूकस स्कूल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसकी प्रक्रिया सुबह आठ बजे ही शुरू हो गई थी और उनकी रवानगी शाम तक हुई।
विज्ञापन





नोडल अधिकारी एडीएम नागरिक आपूर्ति जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि ड्यूटी में शामिल सभी कर्मचारी आए थे। वहीं एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे ने बताया कि मतदान के बाद मत पेटियां पहले मेरी लूकस लाईं जाएंगी। फिर यहां से झांसी भेजी जाएंगी। मत पेटियां एडीएम नजूर गंगा राम गुप्ता और तहसीलदार करछना की निगरानी में भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed