फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   योगेश के अलावा बाकी प्रत्याशी खुद को नहीं दे सके वोट

योगेश के अलावा बाकी प्रत्याशी खुद को नहीं दे सके वोट

Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
योगेश के अलावा  बाकी  प्रत्याशी खुद को  नहीं दे सके वोट
योगेश के अलावा बाकी प्रत्याशी खुद को नहीं दे सके वोट
विज्ञापन

0 प्रमुख दलों के बाकी प्रत्याशियों ने दूसरे संसदीय क्षेत्र मेें किया मतदान
प्रयागराज। प्रयागराज जिले की इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट पर चुनाव लड़े रहे प्रमुख दलों के प्रत्याशियों में से कांग्रेस के योगेश शुक्ला के अलावा अन्य प्रत्याशी खुद को अपना वोट नहीं दे सके। भाजपा की केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, कांग्रेस के पंकज निरंजन, सपा-बसपा गठबंधन के पंधारी यादव, राजेंद्र पटेल ने अलग-अलग संसदीय सीटों पर मतदान किया।

कांग्रेस के टिकट पर सिर्फ योगेश शुक्ला ही ऐसे प्रत्याशी रहे जिन्होंने इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ते हुए खुद को अपना वोट भी दिया। बाकी अन्य प्रमुख दल के प्रत्याशियों की बात करें तो इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी जो लखनऊ की वोटर है उन्होंने अपना मतदान वहां हुए चुनाव में ही जाकर पिछले दिनों कर दिया था। इसी तरह फूलपुर संसदीय सीट से केशरी देवी पटेल ने इलाहाबाद संसदीय सीट के बारा विधानसभा में मतदान किया। सपा-बसपा गठबंधन से फूलपुर प्रत्याशी पंधारी यादव ने भदोही लोकसभा के प्रतापपुर विधानसभा स्थित सरयू पट्टी गांव में जाकर मतदान किया। गठबंधन के ही इलाहाबाद संसदीय सीट से राजेंद्र पटेल मतदान के लिए फूलपुर संसदीय सीट के अंदावा में मतदान के लिए गए। उधर फूलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज निरंजन भी पिछले दिनों कौशांबी के मंझनपुर विधानसभा सीट पर अपना मत डाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed