{"_id":"5cb49f71bdec221420475d56","slug":"61555341169-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि हॉस्टल में वर्चस्व की खूनी जंग, पूर्व छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इविवि हॉस्टल में वर्चस्व की खूनी जंग, पूर्व छात्र की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टल में वर्चस्व की खूनी जंग, पूर्व छात्र की हत्या
0 आधी रात इविवि के पीसीबी हॉस्टल में दो गुटों में भिड़ंत के बाद फायरिंग
0 गोलियों से भून दिया गया छात्र को, मौके पर ही थमीं सांसें
0 तीन हॉस्टलर समेत छह नामजद, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में एक बार फिर वर्चस्व की खूनी जंग हुई। दो गुटों में भिड़ंत के बाद यहां पूर्व छात्र को गोलियों से भून दिया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल ठेकेदारी का विवाद सामने आया है। पिता की तहरीर पर छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
रोहित शुक्ला उर्फ बेटू (28) पुत्र राकेश चंद्र शुक्ला मूल रूप से बारा क्षेत्र के लोहगरा स्थित नीबी गांव का रहने वाला था। उसके पिता ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं और वर्तमान में अल्लापुर में परिवार के साथ रहते हैं। रोहित ने पिछले साल इविवि से एलएलबी किया था। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात करीब दो बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ पीसीबी हॉस्टल पहुंचा। वहां उसका हॉस्टल में रहने वाले आदर्श त्रिपाठी व उसके साथियों से विवाद हो गया। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान रोहित को गोलियों से भून दिया गया। एक के बाद एक तीन गोलियां उसके सीने में उतार दी गईं। घटना के बाद दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस रोहित को एसआरएन अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक घरवाले व बड़ी संख्या में परिचित छात्र भी अस्पताल में जुट गए थे। बेटे की मौत की खबर पर परिजन बिलखने लगे। माहौल को देखते हुए एहतियातन कई थानों की फोर्स बुला ली गई। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर एडीजी, एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने पहले अस्पताल व फिर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी आदर्श के अलावा उसके पांच साथियों हिमांशु सिंह, हरिओम त्रिपाठी, नवनीत उर्फ अभिषेक यादव, प्रशांत उपाध्याय व सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
ठेकेदारी के विवाद में हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक, पिता ने जो तहरीर पुलिस को दी है, उसमें घटना के कारण का जिक्र नहीं है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो ठेकेदारी के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। हॉस्टल परिसर में इन दिनों एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके ठेके में रंगदारी को लेकर दोनों गुटों के बीच हफ्ते भर से तनातनी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
विज्ञापन
मामले में छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद ठेकेदारी के विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी