{"_id":"5b47bb694f1c1b5d478b64f0","slug":"61531427689-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में भर्ती
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों की भर्ती परीक्षाएं अगस्त से, हर विषय के लिए समय तय
0 परीक्षा के प्रारूप में बदलाव, गणित-रीजनिंग-अंग्रेजी के लिए मिलेंगे 20-20 मिनट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बैंकों में भर्ती के लिए युवाओं को बड़ा मौका मिलने जा रहा है। अगस्त से अक्तूबर के बीच लगातार परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इस बार भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव भी किया गया है। अब हर खंड को अलग-अलग निर्धारित समय में हल करना होगा। यानी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन जैसे खंडों को जल्दी हल करके बचे समय का उपयोग दूसरे विषयों के लिए नहीं कर पाएंगे। यह बदलाव प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में किया गया है।
एसबीआई तथा अन्य भर्ती संस्थाओं ने परीक्षा प्रारूप घोषित कर दिया है। इसके अनुसार गणित, बुद्धि परीक्षण और अंग्रेजी के कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न तीन खंडों में होंगे। हर खंड को हल करने के लिए 20-20 मिनट मिलेंगे। निर्धारित अवधि के बाद प्रश्न पत्र हट जाएंगे। इसके विपरीत पहले इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए एक घंटा मिलता था। इसमें अभ्यर्थियों को अंग्रेजी के प्रश्न जल्दी हल करने के बाद गणित के लिए पर्याप्त समय मिल जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। काउंसलर पद्मा पांडेय का कहना है कि अभ्यर्थियों को इस बदलाव के लिए तैयार होना होगा। इसके लिए जरूरी है कि सभी खंड के संयुक्त मॉडल पेपर के बजाय अलग-अलग खंड के प्रश्न पत्रों पर अभ्यास करें। इसके अलावा अब हर पेपर पर बराबर ध्यान देना होगा।
000
कटऑफ पर पड़ेगा असर
0 परीक्षा प्रारूप में बदलाव से कटऑफ ऊपर जाने की बात भी कही जा रही है। हर विषय की अलग-अलग मेरिट हाई जाने की उम्मीद है।
000
एसबीआई पीओ का मेंस अगले महीने
0 एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा अगस्त में संभावित है। मुख्य परीक्षा के गणित के पेपर में डाटा यानी, टेबल और ग्राफ पर प्रश्न होंगे। वहीं अंग्रेजी में 50 नंबर का विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होंगे। पिछले साल गणित में शून्य अंक पाने वालों का भी चयन हो गया था।
विज्ञापन
000
बैंक की भर्ती परीक्षाएं अगले महीने से प्रस्तावित
0 क्लर्कल और ऑफिसर दोनों ही वर्ग में अगस्त से दिसंबर के बीच प्रारंभिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। आईबीपीएस ने परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ऑफिसर्स स्केल -1 और ऑफिस असिस्टेंट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 11,12, 18, 19 और 25 अगस्त तथा एक सितंबर को प्रस्तावित है। ऑफिसर्स स्केल-1 की मुख्य परीक्षा 30 सितंबर तथा ऑफिस असिस्टेंट की सात अक्तूबर को प्रस्तावित है। इसी तरह से प्रोबेशनरी ऑफिसर्स भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 13, 14, 20 और 21 अक्तूबर को होगी। मुख्य परीक्षा 18 नवंबर को प्रस्तावित है। क्लर्कल ग्रेड भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आठ, नौ 15 और 16 दिसंबर को होगी। मुख्य परीक्षा अगले वर्ष 20 जनवरी संभावित है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 29 और 30 दिसंबर को होगी। मुख्य परीक्षा 27 जनवरी को होगी।