फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   58 questions asked in the examination of a guide TGT

टीजीटी परीक्षा में एक गाइड से पूछे गए 58 प्रश्न

Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
58 questions asked in the examination of a guide TGT
परीक्षा - फोटो : demo pic
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा में गलत प्रश्न पूछे जाने की शिकायतों के बीच एक विवाद और जुड़ गया है। टीजीटी में इतिहास के 58 प्रश्न एक ही गाइड से पूछे जाने की शिकायत है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इसकी जानकारी कई अभ्यर्थियों को पहले से थी। ऐसे में पूरी परीक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने परीक्षा निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति से जुड़े अभ्यर्थियों का आरोप है कि टीजीटी-2011 भर्ती परीक्षा में सामाजिक विज्ञान के इतिहास के पेपर में कुल 62 सवाल थे। इनमें से 58 सवाल एक ही गाइड से पूछे गए हैं। इतना ही नहीं उनके जवाब के विकल्प भी वही हैं, जो गाइड में दिए गए हैं। समिति के अवनीश पांडेय ने बताया कि एक प्रश्न था गांधीजी कांग्रेस के किस अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गए थे। गाइड में इसका उत्तर वेलग्राम 1925 दिया गया है। पेपर में भी यही विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि, सही जवाब 1924 है। इस तरह के कई अन्य प्रश्न भी हैं, जिनके विकल्प गाइड में गलत दिए गए हैं और प्रश्नपत्र में भी वैसे ही उन्हें शामिल कर लिया गया है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी पहले से थी। इससे साफ है कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया। प्रतियोगियों ने प्रश्नपत्र बनाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया है। समिति की ओर से सोमवार को चयन बोर्ड में साक्ष्य के साथ परीक्षा निरस्त करने की मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि बोर्ड मांग नहीं मानता है तो उन्होंने हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा में मात्र 28.30 प्रतिशत उपस्थिति रही। कुल 11 केंद्रों पर 4500 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियाें में हुई। क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed