{"_id":"5c2cc7a4bdec2256bb251bff","slug":"51546438564-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में लगेगी शहीद सिपाही की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में लगेगी शहीद सिपाही की प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में लगेगी शहीद सिपाही की प्रतिमा : धीरज
हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप के परिजनों को मिले 40 लाख, स्मारक द्वार के साथ नाम पर बनेगा संपर्क मार्ग
विधायक धीरज ओझा के साथ डीएम-एसपी ने पीड़ित परिजनों को दी सांत्वना
रानीगंज। गाजीपुर में भीड़ के हाथों मारे गए शहीद हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स के परिजनों को बुधवार को क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा, डीएम शंभु कुमार और एसपी एस आनंद ने 40 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र सौंपा और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। रानीगंज विधायक ने शहीद सिपाही के नाम पर संपर्क मार्ग बनाने, प्रतिमा स्थापित करने और स्मारक द्वार का निर्माण कराने की घोषणा की है।
गाजीपुर में 29 दिसंबर को शहीद सिपाही के परिजनों को सांत्वना देने के लिए बुधवार को एक बार फिर क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा के साथ ही अफसर भी पहुंचे। शहीद सिपाही की पत्नी डिंपल सिंह और बेटे विनीत सिंह को शासन की ओर से शासकीय सहायता के रूप में खाते में अंतरित 40 लाख रुपये का पत्र सौंपा। क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने शहीद सिपाही के नाम पर कलीपुर मार्ग बनाने, प्रतिमा स्थापित करने और स्मारक द्वार बनाने की घोषणा की। इधर, डीएम शंभु कुमार और एसपी एस आनंद ने परिजनों को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। इस मौके पर रानीगंज एसडीएम राहुल यादव, सीओ रमेश कुमार, तहसीलदार मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।