{"_id":"5b80647442c792465c2ca0c5","slug":"51535140980-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधी भर्ती में जुड़ेंगे स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधी भर्ती में जुड़ेंगे स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीधी भर्ती में जुड़ेंगे स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक
0 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बैठक में लिया गया निर्णय
0 नई नियमावली बनाने के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित की जाने वाली सीधी भर्ती परीक्षाओं में अब स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक भी जोड़े जाएंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी और अभ्यर्थियों का चयन होगा। यह निर्णय शुक्रवार को हुई आयोग की बैठक में लिया गया। इसके लिए नई नियमावली बनाई जाएगी।
पिछले दिनों यूपीपीएससी की एक टीम को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) अध्ययन के लिए भेजा गया था। वहां लागू व्यवस्था के आधार पर आयोग की बैठक में निर्णय लिया गया कि यहां भी सीधी भर्तियों में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इसके लिए आयोग की ओर से शासन को संस्तुति भेजी जा रही है। शासन स्तर से नई नियमावली बनने के बाद इसे लागू किया जाएगा। 00
पचास-पचास फीसदी जुड़ेंगे अंक
नई नियमावली लागू होने के बाद जिन पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जाएगी, उनमें स्क्रीनिंग परीक्षा में मिले कुल अंकों के 50 फीसदी और इंटरव्यू में मिले कुल अंकों के 50 फीसदी अंक जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी। उदाहरण के तौर पर स्क्रीनिंग परीक्षा में किसी अभ्यर्थी को 70 अंक और इंटरव्यू में 60 अंक मिलते हैं तो स्क्रीनिंग परीक्षा के 35 और इंटरव्यू 30 अंक जुड़ेंगे और उसे 65 अंक मिलेंगे। इसी तरह प्रत्येक अभ्यर्थी को अंक दिए जाएंगे और इसी आधार पर मेरिट बनेगी।