फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 ambulance drivers and EMTs sacked, 500 new recruitment

50 एंबुलेंस चालक और ईएमटी बर्खास्त, 500 की नई भर्ती 

Mon, 02 Aug 2021 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 09:43 PM IST
सार

  • सेवा प्रदाता कंपनी ने पूरा किया तीन दिनी भर्ती अभियान, ट्रेनिंग शुरू कराई

विज्ञापन
50 ambulance drivers and EMTs sacked, 500 new recruitment
prayagraj news : हड़ताल के चलते खड़ीं एम्बुलेंस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिले में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के हड़ताली चालकों, ईएमटी स्टाफ को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। तमाम प्रयासों के बाद भी सातवें दिन भी एंबुलेंस सेवा अस्तव्यस्त रही। वहीं एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी ने सोमवार को तीन दिनी भर्ती अभियान पूरा किया। प्रयागराज, जौनपुर और मिर्जापुर के लिए 500 नए लोगों को भर्ती किया गया है। साथ ही दो सौ लोगों की ट्रेनिंग पूरी करा दी गई है। 

विज्ञापन


जिले में एंबुलेंस सेवाओं की बहाली के दावे अधिकारिक तौर पर किए गए। सच्चाई इससे काफी दूर रही। सेवाएं अस्तव्यस्त रहने से मरीजों को परेशानी हुई। शासन, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जेवीके ईएमआरआई ने चालक और ईएमटी की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए। सोमवार पुलिस लाइन में तीसरे दिन करीब पांच सौ लोगों की भर्ती की गई। 

विज्ञापन

50 ambulance drivers and EMTs sacked, 500 new recruitment
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
कंपनी के रीजनल मैनेजर राम शरदेंदु शुक्ला के मुताबिक खुद को जिलाध्यक्ष बताने वाले आशीष मिश्रा समेत करीब 50 चालकों, ईएमटी स्टाफ को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। करीब सौ कर्मचारी ड्यूटी पर वापस आ गए हैं। सेवा सुचारू हैं, नए लोगों के कारण कुछ दिक्कत हो सकती है, जिसे दो दिन में सुधार लिया जाएगा।

जिनके खिलाफ एफआईआर, उनकी सेवा बहाली मुश्किल
प्रशासन ने जिन एंबुलेंस चालकों,ईएमटी स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, उनकी सेवा में  बहाली मुश्किल है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक अभी समय है, सोमवार तक जो ड्यूटी पर आ जाएंगे, उन्हें सेवा में माना जाएगा। लखनऊ से सेलेक्शन रिपोर्ट ओके होने के बाद नए ट्रेंड स्टाफ को एंबुलेंस सेवा में शामिल कर लिया जाएगा। उधर हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। किसी को ड्यूटी पर जाने से नहीं रोका गया है। फिलहाल सरकारी और कंपनी के दावे झूठे हैं, एंबुलेंस सेवा बाधित है। मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed