फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस लाइन में तैनात इंस्पैक्टर के निलंबन पर रोक

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पैक्टर के निलंबन पर रोक

Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पैक्टर के निलंबन पर रोक
बरेली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर के निलंबन पर रोक
0 पत्नी ने बरेली के इज्जतनगर थाने में दर्ज कराया है दहेज उत्पीड़न का केस
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने पुलिस लाइंस इलाहाबाद में तैनात इंस्पेक्टर यतींद्र बाबू भरद्वाज के निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। इंस्पेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने बरेली के इज्जतनगर थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। इसमें उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जांच लंबित रहते हुए एसएसपी इलाहाबाद ने उनको 13 जनवरी 2018 को निलंबित कर दिया था।

कोर्ट ने निलंबन आदेश रद्द करते हुए याची इंस्पेक्टर को सेवा निरंतरता के साथ वेतन देने का निर्देश दिया है। याची को निर्देश दिया है कि वह विभागीय जांच में सहयोग करे। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने इंस्पेक्टर यतींद्र बाबू की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार से याचिका पर छह सप्ताह में जवाब मांगा है। याची की ओर से अधिवक्ता विजय गौतम ने बहस की। अधिवक्ता का कहना था कि याची की शादी 25 साल पहले डॉ. सुमन से हुई थी। याची की पत्नी ने बरेली में याची के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके आधार पर याची के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। सात माह बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपपत्र पेश नहीं किया गया है। साथ ही आपराधिक मामले में हाईकोर्ट ने याची की गिरफ्तारी पर पुलिस रिपोर्ट पेश होने तक रोक लगा रखी है। कोर्ट ने मुद्दे को विचारणीय माना और राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed