{"_id":"5a43f6054f1c1b0e788b5446","slug":"41514403333-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल-इंटर के 50 हजार फर्जी रजिट्रेशन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल-इंटर के 50 हजार फर्जी रजिट्रेशन निरस्त
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल-इंटर के 50 हजार फर्जी रजिस्ट्रेशन निरस्त
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने की जांच, हुआ गड़बड़ी का खुलासा
किसी ने फर्जी दस्तावेज लगाए तो किसी ने दो जगह से भरे फॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में तकरीबन 50 हजार विद्यार्थियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी आएगी। इस गड़बड़ी का खुलासा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से की गई जांच में हुआ। परिषद की ओर से की जा रही जांच अभी जारी है। ऐसे में फर्जी रजिट्रेशन कराने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। परीक्षार्थियों को रोल नंबर आवंटित किए जा रहे हैं। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 35 लाख 12 हजार 508 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 30 लाख 17 हजार 32 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा रखा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अफसरों को शिकायत मिली थी कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करा लिया है। परिषद के सूत्रों का कहना है कि शिकायत के बाद सभी जिलों के डीआईओएस से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद उसी आधार पर इसकी जांच शुरू कराई गई तो बड़े पैमाने पर फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले सामने आए।
सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि किसी दूसरे प्रदेश के अभ्यर्थी ने फर्जी दस्तावेज लगाकर यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करा लिया है। बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने दो जगह से फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ऐसे विद्यार्थियों का एक जगह का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा भी तमाम तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दिनों ज्यादातर जानकारियां ऑनलाइन हो गई हैं, सो जांच गड़बड़ी आसानी से पकड़ में आ गई। अभी चल रही है। हो सकता है कि फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो।