फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   38 sheep were killed by wild animals, panic among cattle farmers.

Prayagraj : जंगली जानवरों ने 38 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, पशु पालकों में मची खलबली

Fri, 02 Feb 2024 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

बृहस्पतिवार की रात वह भेड़ों को बाहर बैठाकर घर के अंदर सोने चले गए। जहां कयास लगाया जा रहा है की रात में जंगली जानवरो ने हमला कर दिया। जिससे 38 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दौरान आठ भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
38 sheep were killed by wild animals, panic among cattle farmers.
भेड़ों की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के सरायवंशी गांव में बृहस्पतिवार की रात भेड़ों के झुंड पर जंगली जानवरों ने हमला कर दिया जिससे 38 भेड़ों की मौत हो गई। वही आठ भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गई। सरायवंशी गांव निवासी राम अचल पाल भेड़ पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। बृहस्पतिवार की रात वह भेड़ों को बाहर बैठाकर घर के अंदर सोने चले गए। जहां कयास लगाया जा रहा है की रात में जंगली जानवरो ने हमला कर दिया। जिससे 38 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दौरान आठ भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह पशुपालक सोकर उठा तो उसको घटना की जानकारी हुई। तब तक आस पास के गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए। भेड़ों की मौत की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान योगेश पाल ने जिलाधिकारी प्रयागराज, पशुपालन विभाग समेत अन्य अधिकारियों को दी। वही पशुपालक राम अचल पाल ने भी घटना की सूचना थाना उतरांव में दी । सूचना पर पशु विभाग के डॉक्टर मौके पर पहुंचकर घायल भेड़ों का इलाज किए । मृतक भेड़ों की कीमत तीन लाख के आस पास बताई जा रही है । भेड़ों के मौत पशुपालक के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed