{"_id":"66eccca18455976e4a09e2e5","slug":"36-chcs-of-prayagraj-division-will-get-kayakalp-award-allahabad-news-c-358-1-sald1017-116696-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज मंडल के 36 सीएचसी को मिलेगा कायाकल्प सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज मंडल के 36 सीएचसी को मिलेगा कायाकल्प सम्मान
विज्ञापन
मंडल के 36 सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों को रख-रखाव, साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, ईको सिस्टम, इन्फेक्शन कंट्रोल, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता व अस्पताल की चहारदीवारी के बाहर की व्यवस्थाओं में बेहतर पाए जाने पर कायाकल्प अवॉर्ड योजना में शामिल किया गया है। इन सभी सीएचसी को एक-एक लाख रुपये का नगर पुरस्कार दिया जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों कायाकल्प की टीम ने मंडल के सभी सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान मानक के प्रमुख आठ बिंदुओं का आकलन किया गया। इसमें फतेहपुर के 14 में आठ, कौशाम्बी के आठ में छह, प्रतापगढ़ के 30 में नौ और प्रयागराज के 24 में 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों को कायाकल्प अवॉर्ड के लिए चुना गया।
प्रदेश सरकार की तरफ से घोषित परिणामों में 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर प्राप्त करने वाली इकाइयों में प्रयागराज के प्रतापपुर को 91.43, फूलपुर को 87.43, मऊआइमा को 76, होलागढ़ को 75.14, सैदाबाद को 73.71, कोरांव को 73.43, बहादुरपुर को 73.14, मांडा को 72.71, जसरा को 72.29, घनूपुर को 72.14, शंकरगढ़ को 71.57, कौड़िहार को 71.43, मेजा को 71.14 फीसदी अंक प्राप्त करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
वहीं, कौशाम्बी के सरायअकिल ने 88, मूरतगंज (आलमचंद) ने 78.86, कनैली ने 77.43, सिराथू ने 75.86, करारी ने 75, फतेहपुर के हथगांव ने 93.57, बिंदकी ने 90, जहानाबाद ने 88.71, अमौली ने 88, हुसैनगंज ने 80.43, धाता ने 77.43, खागा ने 75, गाजीपुर ने 73.29 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ को 89.71, रानीगंज को 89.86, लालगंज को 85.29, कुंडा को 84.14, कोहड़ौर को 81.71, सांगीपुर को 80.29, पट्टी को 77.43, बाघराय को 75, बेलखरनाथ को 74 और कड़ा सीएचसी को 72.14 फीसदी अंक प्राप्त करने पर कायाकल्प अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इन सभी सीएचसी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से एक-एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक हरित सक्सेना ने बताया कि मंडल के उपकेंद्र से लेकर जिला चिकित्सालय तक की स्वास्थ्य इकाइयों पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य इकाइयों पर उनकी क्षमता के अनुसार पैथोलॉजी जांच, प्रसव व प्रसव पूर्व जांच संबंधी सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर, नवजात शिशु की देखभाल, गर्भवती और बच्चों का नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।