फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   33 thousand Traders will benefit

33 हजार व्यापारी होंगे लाभान्वित

Tue, 24 May 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 24 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग में मोबाइल एप सेवा शुरू होने के बाद व्यापारियों के साथ अफसरों को भी फायदा होगा। इससे जहां व्यापारियों रजिस्ट्रेशन, रिटर्न, टैक्स की देनदारी, असेसमेंट, नोेटिस आदि की सूचना प्रतिष्ठान पर बैठे ही मिल जाएगी तो दूसरी ओर मार्ग में माल की जांच के दौरान अफसरों को प्रपत्रों का इंतजार नहीं करना होगा। अफसर सीधे मोबाइल एप के जरिए व्यापारी की डिटेल देख सकेंगे। इलाहाबाद में रजिस्टर्ड 33 हजार व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें फिर किसी भी काम के लिए विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


अभी तक व्यापारियों को विभाग में किसी भी काम के लिए काफी दौड़ लगानी पड़ती है। कार्यालय में उत्पीड़न होता है सो अलग। व्यापारियों का उत्पीड़न न हो, इसके लिए मुख्यालय से आदेश भी जारी किए जाते हैं लेकिन इस पर रोक नहीं लग रही है। इस समस्या से निपटने के लिए ही विभाग ने दो मोबाइल एप तैयार कराए हैं। इसका इस्तेमाल व्यापारी बेहद आसानी से कर सकें, विभाग ने इसका विशेष ख्याल रखा है। व्यापारी टिन नंबर डालकर एप को खोल सकेंगे। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अम्बेश श्रीवास्तव का कहना है कि नए एप व्यापारियों के लिए बेहद लाभकारी होंगे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि एप शुरू होने के बाद व्यापारियों को किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कारोबार से जुड़ी पूरा ब्योरा व्यापारी जब चाहे, इसके जरिए देख सकेंगे। बताया कि इससे सचल दल इकाई के अफसरों को भी बेहद आसानी होगी। मार्ग में जांच के दौरान माल रोकने और उससे जुड़े प्रपत्रों में गड़बड़ी होने पर, अफसर एप के जरिए तत्काल संबंधित व्यापारी और फर्म का ब्योर चेक कर सकेंगे। इससे व्यापारियों को अनावश्यक उत्पीड़न का शिकार भी नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed