फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एलटी ग्रेड के बड़े रिजल्टठ के लिए अड़े अभ्यर्थी

एलटी ग्रेड के बड़े रिजल्टठ के लिए अड़े अभ्यर्थी

Tue, 16 Apr 2019 01:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
एलटी ग्रेड के बड़े रिजल्टठ के  लिए अड़े अभ्यर्थी

विज्ञापन
नोट: फोटो भी है---
-----------------

एलटी ग्रेड के बड़े रिजल्ट के लिए अड़े अभ्यर्थी
0 अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी में शुरू किया क्रमिक अनशन
प्रयागराज, 15 अप्रैल। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के बड़े विषयों के परिणाम पहले जारी किए जाएंगे, इस मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, अनशन जारी रहेगा।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन को साढ़े आठ माह बीत चुके हैं और आयोग ने अब तक चार छोटे विषयों का परिणाम ही जारी किया है। गृह विज्ञान पुरुष शाखा में तो केवल एक पद का परिणाम जारी किया गया और आयोग को एक पद के लिए भी कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि पहले सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत जैसे प्रमुख विषयों के परिणाम जारी किए जाएं, जिनमें पदों की संख्या सबसे अधिक है। अभ्यर्थी इस मांग पर भी अड़े हैं कि पुरुष और महिला शाखा का अलग-अलग परिणाम जारी करने के बजाय एक साथ रिजल्ट घोषित किया जाए। अगर आयोग प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग परिणाम जारी करता रहा तो पूरा रिजल्ट आने में कम से कम सात माह का समय लग जाएगा। अभ्यर्थी मंगलवार को क्रमिक अनशन जारी रखेंगे। इस मौके पर वक्की खान, सौरभ वर्मा, दुर्जेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed