फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रोजगार के आधे आवेदन वापस

रोजगार के आधे आवेदन वापस

Tue, 03 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रोजगार के आधे आवेदन वापस
रोजगार के आधे से अधिक आवेदन वापस
विज्ञापन

0 चुनिंदा बैंकों ने दिखाया उत्साह, मंजूरी के बाद भी पैसा के लिए रहे भटक
इलाहाबाद। सरकार के रोजगार देने के दावों की सच्चाई कुछ और ही है। केंद्र और राज्य सरकार की ज्यादातर योजनाओं के अंतर्गत पहुंचे आवेदनों में से आधे से अधिक वापस कर दिए गए। ज्यादातर बैंक के स्तर पर वापस हुए हैं। इतना ही नहीं, जिन्हें मंजूरी मिल गई है उनकी राशि भी जारी नहीं हुई। जबकि, सत्र बीत चुका है। इनमें मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग, स्वत: रोजगार जैसी सरकार की प्रमुखता वाली योजनाएं शामिल हैं।
000
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
0 वित्तीय वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत 50 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 37 तो वापस कर दिए गए। एक आवेदन लंबित हैं। इनके अलावा 12 के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है लेकिन इनमें से भी एक को अभी तक पैसा नहीं मिला है। जबकि, सत्र बीते तीन महीने हो चुके हैं। इस योजना के तहत सबसे अधिक इलाहाबाद, बैंक ऑफ बड़ौदा ने तीन तथा पंजाब नेशनल बैंक ने दो लाभार्थियों को ऋण दिया।
विज्ञापन

000
स्वत:रोजगार योजना
0 इस योजना के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्श में 2800 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 3058 ने आवेदन किया लेकिन 765 तो वापस कर दिए गए। शेष बचे 2293 आवेदकों में से 1109 को ही लाभ मिला। अन्य 1184 आवेदक योजना का लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
स्टैंड अप के तहत 142 को मिला लाभ
0 जिले में स्टैंड अप योजना के अंतर्गत 142 को लाभ मिला है। विभिन्न बैंकों ने 28 करोड़ रुपये से अधिक का लोन दिया है। इस योजना की सफलता यह भी है कि स्वीकृत राशि समय से जारी भी कर दी गई है। सबसे अधिक 27 लोगों को पंजाब नेशनल बैंक ने लोन दिया है। इसके बाद नंबर बैंक ऑफ बड़ौदा फिर इलाहाबाद बैंक का है। इन बैंकों ने क्रमश: 22 और 14 लोगों को लोन बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed