{"_id":"5f7f65fc8ebc3e679f0b9273","slug":"30-tons-iron-rod-seased-city-news-ald288431365","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन
कोरोना काल में वाणिज्य कर विभाग की ओर से लंबे समय बाद एक बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने फाफामऊ स्थित एक लोहे की फर्म के अघोषित गोदाम पर छापा मार कर वहां रखा 30 टन सरिया सीज कर लिया। संबंधित फर्म पर 5.40 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा नैनी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां भी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। वहां ट्रांसपोर्टर मूल्य संवर्धन पर कर नहीं दे रहा था।
वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन डीएस तिवारी के निर्देश पर ऐसे व्यापारी जो कर की चोरी कर रहे हैं उनके खिलाफ विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग के वरिष्ठ अफसर मुकेश कुमार एवं अन्य अफसरों के नेतृत्व में एक टीम फाफामऊ गई। वहां लोहे की एक फर्म के अघोषित गोदाम की जानकारी टीम को मिली थी। विभाग की टीम ने वहां जाकर कार्रवाई करते हुए गोदाम में रखी 30 टन सरिया सीज कर ली। इस दौरान फर्म संचालक पर 5.40 लाख का जुर्माना लगाया गया।
हालांकि फर्म संचालक ने जुर्माना कर दिया। विभाग के अफसरों के अनुसार वहां जांच के दौरान 1.20 करोड़ के ऐसे टर्नओवर का पता चला जिसका व्यापारी द्वारा टैक्स जमा नहीं किया गया। इसके बारे में भी व्यापारी से पूछा गया है। कोई दस्तावेज न दिखा पाने की स्थिति में व्यापारी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने नैनी स्थित एक ट्रांसपोर्टर के यहां भी कार्रवाई की। संबंधित ट्रांसपोर्टर द्वारा भी मूल्य संवर्धन पर कर जमा नहीं किया जा रहा है। उसके खिलाफ दस लाख का जुर्माना लगाने की तैयारी विभाग ने की है। विभाग के अफसरों ने बताया कि संबंधित ट्रांसपोर्टर से जुर्माना वसूलना तकरीबन तय है।