फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   30 km long tortoise sanctuary will be built between Bhadohi and Prayagraj

प्रयागराज:  भदोही और प्रयागराज के बीच बनेगी 30 किमी लंबी कछुआ सैंक्चुरी

Tue, 12 Dec 2023 02:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Dec 2023 02:11 PM IST
विज्ञापन
30 km long tortoise sanctuary will be built between Bhadohi and Prayagraj
कछुआ

भारतीय वन्यजीव संस्थान ने मार्च 2021 में वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया था। सर्वेक्षण में भदोही के बरीपोर परवार गांव से प्रयागराज के मेजा स्थित कोठरी गांव तक गंगा में 30 किमी क्षेत्र को कछुआ सैंक्चुरी के रूप में घोषित किया गया।

विज्ञापन


अब तक केवल गंगा के एक छोर से दूसरे छोर की लंबाई ही तय की गई है। नदी के दोनों किनारों के क्षेत्र का ब्योरा अभी नहीं मिला है। उस क्षेत्र में बसे गांव, नदी किनारे रह रहे मछुआरे और अन्य गतिविधियों की समीक्षा चल रही है। चूंकि कछुए सारा समय पानी में ही नहीं रहते, वे मुख्य रूप से अंडे देने के लिए बाहर आते ही हैं। 
विज्ञापन


जिससे नदी के किनारे ऐसे क्षेत्र को चिन्हित किया जाना है, जहां उनके अनुरूप वातावरण तैयार किया जा सके। किसी भी सैंक्चुरी में संरक्षित जीव के साथ अन्य जीवों की सुरक्षा भी होती है। गंगा के इस क्षेत्र में कछुआ सैंक्चुरी बनने से न सिर्फ कछुए, बल्कि छोटी मछलियां, गंगा डॉल्फिन के साथ पूरी जल जीव शृंखला ही सुरक्षित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजलगी ने बताया कि गंगा के इस क्षेत्र के संरक्षित घोषित होते ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के सभी प्रावधान लागू हो गए हैं। कछुआ सैंक्चुरी बनने के बाद मेजा और नदी किनारे के गांवों में जागरूकता कैंप भी लगाए गए थे। इस पूरी प्रक्रिया में जनभागीदारी अनिवार्य है। 


इस क्षेत्र में मछली पकड़ना, खनन, पेड़ों की कटाई जैसे कार्य रोकने पड़ेंगे। किसी के भी अधिकारों का हनन न हो और सर्वेक्षण कराकर पक्का बंदोबस्त करना बाकी है। आगे की प्रक्रिया राजस्व विभाग के जिम्मे है। लगभग दो साल से राजस्व विभाग की टीम सर्वेक्षण कर रही है। राजस्व विभाग रेवेन्यू मैप तैयार करेगा और जिलाधिकारी की अनुमति के बाद योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed