फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   255 review officers of the High Court get promotions

हाईकोर्ट के 255 समीक्षा अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Thu, 29 Oct 2020 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
255 review officers of the High Court get promotions
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट प्रशासन ने 255 समीक्षा अधिकारियों की प्रोन्नति सूची जारी की है। इसके अलावा 23 कंप्यूटर सहायकों को प्रोन्नति दे कर सहायक समीक्षा अधिकारी बनाया गया है। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की अधिसूचना के अनुसार 23 कंप्यूटर सहायकों को सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर प्रोन्नति दी गई है। वहीं 255 सहायक समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार सीधी भर्ती से 132 समीक्षा अधिकारियों का चयन किया गया है। इन्हें जल्दी ही कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों और सीधी भर्ती से चयनित समीक्षा अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने प्रोन्नति सूची जारी करने के लिए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, चयन समिति के चेयरमैन न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी, न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति अजीत कुमार, न्यायमूर्ति अजय भनोट, न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम का आभार जताया है।
विज्ञापन


बधाई देने वालों में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्यगण भूपेश कुमार गौतम, आलोक कुमार राय, राज कुमार मिश्र, जितेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार भास्कर, अमित कुमार शुक्ल, मो. आजम, विवेक श्रीवास्तव, मिठाई लाल सोनकर, शिव शंकर लाल, आशीष प्रताप सिंह, प्रकर्ष मालवीय आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed