फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज समेत 42 जोड़ी ट्रेनों में सुरक्षा कर्मियों को मिली डिवाइस

प्रयागराज समेत 42 जोड़ी ट्रेनों में सुरक्षा कर्मियों को मिली डिवाइस

Tue, 09 Apr 2019 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज समेत 42 जोड़ी ट्रेनों में सुरक्षा कर्मियों को मिली डिवाइस
0 चलती ट्रेन से भी अब डॉयल 100 कर यात्री मांग सकते हैं मदद
विज्ञापन

प्रयागराज समेत 42 ट्रेनों में सुरक्षाकर्मियों को मिली डिवाइस
0 डिवाइस की माध्यम से यात्रियों को जागरूक और चौकन्ना करने की मुहिम

प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 42 ट्रेनों में तैनात सुरक्षाकर्मियों को एस्कार्ट करने के लिए डिवाइस उपलब्ध करवाई गई है। इस डिवाइस के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं एवं जहरखुरानी से बचने के तरीके के बारे में बताया जाने की शुरूआत की गई है। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में इसके लिए पहले चरण में वे ही ट्रेनें चिह्नित की गई है जिसमें आपराधिक घटनाएं ज्यादा हुई है। साथ ही जीआरपी ने पहली बार चलती ट्रेन में यात्रियों को डायल 100 की भी सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके प्रचार प्रसार के लिए तमाम ट्रेनों में स्टीकर आदि भी लगाए जा रहे हैं।

दरअसल ट्रेनों में चोरी, जहरखुरानी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी को डिवाइस उपलब्ध कराई गई है। यह डिवाइस एस्कार्ट करने वाले कर्मचारी अपने साथ रखेंगे। डिवाइस में प्री रिकार्ड मैसेज है जिसमें यात्रियों को जहरखुरानी एवं आपराधिक घटनाओं से बचने के बारे में बताया गया है। एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार के मुताबिक अभी ऐसी ट्रेनों में एस्कार्ट करने वाले जवानों को डिवाइस दी गई है जिसमें आपराधिक घटनाएं ज्यादा होती रहीं है। उन्होंने बताया कि इन 42 ट्रेनों में प्रयागराज, संगम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, विभूति एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा जिले की तरह डायॅल 100 का उपयोग अब चलती ट्रेन में यात्री कर सकेंगे। इसमें फोन मिलाने पर जिले के कंट्रोल रूम में ही सूचना आएगी जो बाद में जीआरपी कंट्रोल रूम को स्थानांतरित कर दी जाएगी। यानी की अगर किसी यात्री ने मेजा के निकट डायल 100 के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई तो ट्रेन के अगले स्टॉपेज पर जीआरपी उसकी मदद के लिए आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed