फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दूसरे के नाम पर वोट डालने जा रहे पांच युवक पकड़ाए

दूसरे के नाम पर वोट डालने जा रहे पांच युवक पकड़ाए

Sat, 06 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दूसरे के नाम पर वोट डालने जा रहे पांच युवक पकड़ाए
इविवि में पकड़े गए पांच फर्जी वोटर
विज्ञापन

दूसरे की फीस रसीद, परिचय पत्र लेकर पहुंचे थे
प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने प्रवेश करते वक्त दबोचा
हिरासत में लेकर देर रात तक पुलिस करती रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान शुक्रवार को पांच फर्जी वोटर पकड़े गए। यह सभी किसी और की फीस रसीद व परिचय पत्र लेकर मतदान करने जा रहे थे कि तभी प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। देर रात तक पुलिस इनसे पूछताछ करती रही।
इविवि परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले जा रहे थे। केपीयूसी हॉस्टल के सामने वाले गेट से विवि परिसर में वोटरों के प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। पुलिस फोर्स के साथ ही यहां प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौजूद थी। करीब 11 बजे शक होने पर टीम ने पांच छात्रों को रोका। इन सभी के पास फीस रसीद व परिचय पत्र थे। पूछताछ के दौरान पहले तो वह प्रॉक्टोरियल टीम को भरमाने की कोशिश करते रहे। हालांकि सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने असलियत बयां कर दी। पता चला कि वह किसी और छात्र के नाम पर वोट डालने पहुंचे थे। इसके बाद विवि अफसरों ने पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी
1- आदेश सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह निवासी दसगर पारा रवनिया सुल्तानपुर
2- राहुल कुमार राज पुत्र महेश सिंंह निवासी सिरावाली, कासगंज
3- वसीउल्ला अंसारी पुत्र अब्दुल माजिद अंसारी निवासी औराही, माधोपुर संतकबीरनगर
4- आशीष प्रताप गुप्ता पुत्र लालजी निवासी मुकीमपुर उर्फ पहाड़ शाहगंज फैजाबाद
5- आदित्य चौधरी पुत्र सुरेंद्र गुप्ता निवासी तेलियरगंज


सात मोबाइल, पांच परिचय पत्र बरामद
पुलिस ने पकड़े गए पांचों युवकों के पास से कुल सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बताया कि आदेश, राहुल, आशीष के पास से 2-2 व आदित्य के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके अलावा उनके पास मिले परिचय पत्र व फीस रसीद कब्जे में ले ली गई है। पुलिस का कहना है कि पांचों अमन तिवारी, गौरव कुमार, विनय कुमार तिवारी, श्रीप्रकाश शुक्ला व भगवत प्रसाद त्रिपाठी की जगह वोट डालने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed