फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   21 children selected for National Children's Science Congress

Prayagraj : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 21 बच्चे चयनित, 27 जनवरी से अहमदाबाद में होगा आयोजन

Mon, 26 Dec 2022 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 10:39 PM IST
सार

समारोह के मुख्य अतिथि भूगोलशास्त्री एवं शिक्षाविद् प्रो. आरएन सिंह ने चयनित 21 ग्रुप लीडर्स को पदकों से सम्मानित किया और विशिष्ट अतिथियों ने जिला स्तर से राज्य स्तरीय एनसीएससी तक सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। चयनित प्रतिभागियों में सीनियर वर्ग से 14 और जूनियर वर्ग से सात विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 11 छात्र और 10 छात्राएं हैं। 

विज्ञापन
21 children selected for National Children's Science Congress
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पतंजलि ऋषिकुल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन पर सोमवार को 37 में से 21 प्रतिभागियों को उनके शोध पत्रों के लिए पुरस्कृत किया गया। इन्हें अगले साल 27 से 31 जनवरी तक गुजरात की साइंस सिटी अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि भूगोलशास्त्री एवं शिक्षाविद् प्रो. आरएन सिंह ने चयनित 21 ग्रुप लीडर्स को पदकों से सम्मानित किया और विशिष्ट अतिथियों ने जिला स्तर से राज्य स्तरीय एनसीएससी तक सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। चयनित प्रतिभागियों में सीनियर वर्ग से 14 और जूनियर वर्ग से सात विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 11 छात्र और 10 छात्राएं हैं। 

विज्ञापन



सीनियर वर्ग में तरुण गुप्ता (झांसी), अरसलान वाहिद (बलिया), शुभम सिंह (बस्ती), वैष्णवी गुप्ता (बाराबंकी), स्नेहा (कौशाम्बी), आर्यन त्रिपाठी (अयोध्या), नीलाक्षी मौर्या (बस्ती), साहिल रैकवार (झांसी), शिवम जायसवाल (मिर्जापुर), आंचल विश्वकर्मा (अंबेडकर नगर), महक सिंह चौहान (बांदा) चयनित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जूनियर वर्ग में श्रेया रस्तोगी (श्रावस्ती), स्वप्निल यादव (बलिया), अरुण कुमार (बाराबंकी), संजना देवी (कौशाम्बी), साक्षी राय (बलिया), प्रांशु झा (झांसी) का चयन हुआ है। समापन के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल के छात्रों ने ‘सांस्कृतिक लोकदर्पण’ और ‘टुगेदर वी कैन’ थीम पर आधारित कार्यक्रम के माध्यम से मातृभूमि की संस्कृति एवं परंपरा के भाव को प्रस्तुत किया।


पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय विज्ञान कांग्रेस ने छात्रों को अपनी वैज्ञानिक सोच एवं प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर दिया है। इस मौके पर डॉ. एसके सिंह, प्रो. पंकज श्रीवास्तव, शुभश्री, प्रो. आरसी सिंह, पतंजलि समूह की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता, यशोवर्धन रेखा बैद आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मसूद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed